Nepal Protest Latest News Live: नेपाल में सोशल मीडिया बैन होने को लेकर लोगों का प्रदर्शन उग्र होता जा रहा है। 8 सितंबर को सुबह से नेपाल की राजधानी काठमांडू में लोगों की भारी भीड़ जमा हुई। इसके बाद उन्होंने सरकार ने खिलाफ प्रदर्शन शुरू कर दिया। साथ ही लोगों ने सरकार ने ऊपर भ्रष्टाचार का भी आरोप लगाया। लोगों का प्रदर्शन हिंसक हो गया और लोगों और पुलिस के बीच झड़प शुरू हो गई। लोग इतने उग्र हो गए कि संसद के अंदर तक पहुंच गए। पुलिस की बैरिकैडिंग तोड़ दी। पुलिस ने लोगों पर आंसू गैस के गोले चलाकर तितर बितर करने की कोशिश की। मामला ज्यादा गंभीर होते देख हिंसा करने वालों को देखते ही गोली मारने का आदेश हुआ है। काठमांडू प्रशासन ने यहा आदेश जारी किया है। अब तक हिंसा में नेपात पुलिस 9 लोगों की मौत की पुष्टि कर चुकी है। प्रदर्शन को देखते हुए नेपाल की राजधानी काठमांडू में कर्फ्यू लागू कर दिया गया है।
पीएम और राष्ट्रपति के घर के बाहर सेना तैनात
राजधानी काठमांडू में 8 सितंबर को सुबह से ही प्रदर्शनकारी हंगामा कर रहे हैं। लोगों ने संसद में घुसकर भी हंगामा किया। लोगों के उग्र प्रदर्शन को देखते हुए सेना अलर्ट पर है। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए नेपाल के राष्ट्रपति राम चंद्र पौडेल और प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली के घर सेना तैनात की गई है। ताकि कोई प्रदर्शनकारी यहां तक न पहुंच पाए।
Read More at hindi.news24online.com