ट्रंप का रूस पर बड़ा एक्शन, यूक्रेन से युद्ध नहीं रोकने पर बढ़ाए जाएंगे प्रतिबंध

रूस-यूक्रेन युद्ध रुकवाने के लिए अमेरिका का रुख कमजोर पड़ता नहीं दिख रहा है। रूसी राष्ट्रपति पुतिन के न मानने के वाबजूद अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप लगातार कोशिशें करते जा रहे हैं। अमेरिका ने रूस की इकोनॉमी कमजोर करने के लिए पहले से ही रूस पर कई प्रतिबंध लगा रखे हैं। अब रूस-यूक्रेन युद्ध पर अमेरिकी राष्ट्रपति ने एक और बड़ा ऐलान किया है। ट्रंप ने रूस पर प्रतिबंध बढ़ाने का फैसला लिया है। रविवार को ट्रंप ने व्हाइट हाउस से कहा कि हम रूस के खिलाफ अतिरिक्त कदम उठाने के लिए तैयार हैं। यदि यह आक्रामकता जारी रहती है, तो हम दूसरे चरण के सख्त प्रतिबंध लागू करेंगे।

कीव पर हमले के बाद आया ट्रंप का फैसला

बीते शनिवार को रूस ने यूक्रेन की राजधानी कीव पर फिर हमला किया था। अधिकारियों के अनुसार, यह रूस का यूक्रेन पर अब तक का सबसे बड़ा एरियल अटैक था। हमले में उन इमारतों को तबाह कर दिया, जहां से सरकार चलती थी। यूक्रेन की वायुसेना का दावा है कि उसने दर्जनों मिसाइलें और ड्रोन मार गिराए, लेकिन कई हमले सरकारी इमारतों और रिहायशी क्षेत्रों तक पहुंचे। हताहतों की संख्या का आधिकारिक ऐलान अभी तक नहीं किया गया है। हमले के दिन यानी रविवार को ट्रंप ने रूस पर प्रतिबंध बढ़ाने की बात कह दी।

—विज्ञापन—

‘हां, मैं तैयार हूं’

रविवार को व्हाइट हाउस में एक पत्रकार के सवाल पूछा कि क्या वह (ट्रंप) रूस के खिलाफ प्रतिबंधों के दूसरे चरण पर आगे बढ़ने के लिए तैयार हैं। इसपर ट्रंप ने जवाब दिया, ‘हां, मैं तैयार हूं।’ कहा कि अगर रूस और यूक्रेन के बीच युद्घ जारी रहता है तो हम दूसरे चरण में प्रतिबंधों को सख्ती से लागू करेंगे। ट्रंप के बयान पर एक्सपर्ट का मानना है कि अमेरिका के संभावित नए प्रतिबंध रूस की वित्तीय व्यवस्था और ऊर्जा क्षेत्र को सीधे प्रभावित कर सकते हैं।

—विज्ञापन—

Read More at hindi.news24online.com