IND vs KOR Final: आज हॉकी एशिया कप फाइनल में कोरिया से भिड़ेगा भारत, विजेता टीम को मिलेगा वर्ल्ड कप का टिकट

IND vs KOR Final: आज मेंस हॉकी एशिया कप 2025 का फाइनल मुकाबला मेजबान भारत और साउथ कोरिया के बीच खेला जाएगा। इस मैच में जीत दर्ज करने वाली टीम टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम करने के साथ-साथ हॉकी वर्ल्ड कप का टिकट भी पक्का कर लेगी। एशिया कप में हरमनप्रीत सिंह की कप्तानी वाली भारतीय टीम एक मात्र ऐसी टीम है, जिसने इस सीजन एक भी मुकाबला नहीं गंवाया है। इससे पहले भारत और कोरिया के बीच सुपर-4 मुकाबला 2-2 से ड्रॉ रहा था। ऐसे में दोनों टीमों के बीच फाइनल में कड़ी टक्कर की उम्मीद है। आइये जानते हैं कि भारत बनाम कोरिया, हॉकी एशिया कप 2025 फाइनल मुकाबला कब खेला जाएगा और मैच को कैसे लाइव देख सकेंगे-

पढ़ें :- India vs China: आज हॉकी एशिया कप में भिड़ेंगे भारत और चीन, फाइनल के टिकट पर होगी नजरें

भारत बनाम कोरिया, हॉकी एशिया कप 2025 फाइनल मुकाबला कब खेला जाएगा?

भारत बनाम कोरिया, हॉकी एशिया कप 2025 फाइनल मुकाबला रविवार, 7 सितंबर 2025 को खेला जाएगा।

भारत बनाम कोरिया, हॉकी एशिया कप 2025 फाइनल मुकाबला कहां खेला जाएगा?

भारत बनाम कोरिया, हॉकी एशिया कप 2025 फाइनल मुकाबला बिहार के राजगीर के बिहार स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी हॉकी स्टेडियम में खेला जाएगा।

पढ़ें :- IND vs KOR: आज सुपर-4 में भारत की कोरिया से होगी भिड़ंत, जानिए कब और कैसे देख पाएंगे लाइव मैच

भारत बनाम कोरिया, हॉकी एशिया कप 2025 फाइनल मुकाबला किस समय शुरू होगा?

भारत बनाम कोरिया, हॉकी एशिया कप 2025 फाइनल मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम 7.30 बजे शुरू होगा।

भारत बनाम कोरिया, हॉकी एशिया कप 2025 फाइनल मुकाबले की ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग कैसे देख सकते हैं?

भारत बनाम कोरिया, हॉकी एशिया कप 2025 फाइनल मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग भारत में SonyLiv ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी।

भारत बनाम कोरिया, हॉकी एशिया कप 2025 फाइनल मुकाबले का प्रसारण कौन से टीवी चैनल करेंगे?

पढ़ें :- Hero Asia Cup 2025 Schedule: एशियाई हॉकी महासंघ ने हीरो एशिया कप का शेड्यूल किया जारी; देखें- कब और कहां खेले जाएंगे मैच

भारत बनाम कोरिया, हॉकी एशिया कप 2025 फाइनल मुकाबले का प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर उपलब्ध होगा।

Read More at hindi.pardaphash.com