अहमदाबाद। गुजरात के पंचमहल में शनिवार को एक दर्दनाक हादसा हुआ। पावगढ़ शक्ति पीठ में ये हादसा हुआ, जहां मालवाहक रोपवे की तार अचानक टूटन से छह लोगों की जान चली गयी। मृतकों में दो लिफ्टमैन, दो मजदूर और दो अन्य शामिल हैं। यह हादसा दोपहर करीब 3:30 बजे हुआ। घटना की पुष्टि पंचमहल कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक हरेश दुधात ने की है। हादसे के बाद पूरे क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
पढ़ें :- राहुल गांधी बोले- गुजरात में कुछ अनाम पार्टियों को मिला 4300 करोड़ का चंदा मिला, EC जांच करेगा या एफिडेविट मांगेगा?
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि हादसे की सूचना पर पुलिस और दमकल की टीमें बचाव एवं राहत कार्यों के लिए मौके पर मौजूद हैं। राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया गया। प्रशासन की टीमें मौके पर डटी हुई हैं। शुरुआती जांच में हादसे की वजह तार टूटना बताई जा रही है। फिलहाल तकनीकी कारणों की गहराई से जांच की जा रही है।
हालांकि, अधिकारियों ने बताया कि खराब मौसम के कारण सुबह से ही आम जनता के लिए रोपवे को बंद कर दिया गया था। पावागढ़ पहाड़ी चंपानेर से तीन चरणों में निकलती है। इसका पठार 1471 फीट की ऊंचाई पर स्थित है। पहाड़ी की चोटी पर देवी काली को समर्पित एक विशाल मंदिर है। यहां हर साल लगभग 25 लाख पर्यटक आते हैं।
पढ़ें :- दिल्ली के मंत्री कपिल मिश्रा बोले- CM रेखा गुप्ता पर हमला पूरी प्लानिंग से किया गया, आरोपी एक पेशेवर अपराधी
Read More at hindi.pardaphash.com