India vs China: आज हॉकी एशिया कप में भिड़ेंगे भारत और चीन, फाइनल के टिकट पर होगी नजरें

India vs China Hockey Match: हॉकी एशिया कप 2025 में आज (6 सितंबर) को हरमनप्रीत सिंह की अगुवाई वाली भारतीय टीम अपने अंतिम सुपर-4 मुकाबले में चीन से भिड़ेगी। टूर्नामेंट में भारत एक मात्र टीम है, जिसने अब तक कोई भी मैच नहीं हारा है। चीन के खिलाफ शनिवार को खेले जाने वाले मैच में टीम अपनी लय को बरकरार रखना चाहेगी। फाइनल में जगह पक्की करने के नरजिए से यह मैच काफी अहम रहने वाला है।

पढ़ें :- IND vs KOR: आज सुपर-4 में भारत की कोरिया से होगी भिड़ंत, जानिए कब और कैसे देख पाएंगे लाइव मैच

दरअसल, हॉकी एशिया कप 2025 में पांच मैच खेल चुकी और वर्ल्ड कप में अपनी जगह पक्की करने से दो कदम दूर, भारतीय टीम शनिवार को जीत हासिल करती है तो उसे जीत न सिर्फ़ भारत को फ़ाइनल में जगह बनाने में मदद करेगी। ऐसे में उसे टूर्नामेंट में बने रहने के लिए उसे दूसरे नतीजों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। मैच अगर ड्रॉ होता है तो भी टीम का फाइनल में पहुंचना लगभग तय है। हालांकि, टीम चीन को हराकर फाइनल में खेलना चाहेगी। आइये जानते हैं कि भारत बनाम चीन, हॉकी एशिया कप 2025 का सुपर-4 मुकाबला कब खेला जाएगा और इसे कैसे लाइव देख सकेंगे।

हॉकी एशिया कप 2025 में भारत बनाम चीन सुपर-4 मैच कब खेला जाएगा?

हॉकी एशिया कप 2025 में भारत बनाम चीन सुपर-4 मैच शनिवार, 6 सितंबर 2025 को खेला जाएगा।

हॉकी एशिया कप 2025 में भारत बनाम चीन सुपर-4 मैच कहां खेला जाएगा?

पढ़ें :- Hero Asia Cup 2025 Schedule: एशियाई हॉकी महासंघ ने हीरो एशिया कप का शेड्यूल किया जारी; देखें- कब और कहां खेले जाएंगे मैच

हॉकी एशिया कप 2025 में भारत बनाम चीन सुपर-4 मैच बिहार के राजगीर के बिहार स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी हॉकी स्टेडियम में खेला जाएगा।

हॉकी एशिया कप 2025 में भारत बनाम चीन सुपर-4 मैच किस समय शुरू होगा?

हॉकी एशिया कप 2025 में भारत बनाम चीन सुपर-4 मैच भारतीय समयानुसार शाम 7.30 बजे शुरू होगा।

हॉकी एशिया कप 2025 में भारत बनाम चीन सुपर-4 मैच की ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग कैसे देख सकते हैं?

हॉकी एशिया कप 2025 में भारत बनाम चीन सुपर-4 मैच की लाइव स्ट्रीमिंग भारत में SonyLiv ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी।

पढ़ें :- India vs China Hockey Match: आज एशियन चैंपियंस ट्रॉफी में चीन से भिड़ेगा भारत; जानिए कब-कहां देख पाएंगे मैच

हॉकी एशिया कप 2025 में भारत बनाम चीन सुपर-4 मैच का प्रसारण कौन से टीवी चैनल करेंगे?

हॉकी एशिया कप 2025 में भारत बनाम चीन सुपर-4 मैच का प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर उपलब्ध होगा।

Read More at hindi.pardaphash.com