नई दिल्ली। देश के कई हिस्से इन दिनों बाढ़ की चपेट में हैं। बाढ़ के कारण जन—जीवन पूरी तरह से अस्त—व्यस्त हो गया है। देश की राजधानी दिल्ली में भी यमुना का जलस्तर बढ़ने से तटवर्ती इलाके पूरी तरह से प्रभावित हो गए हैं। इससे वहां के लोगों को काफी परेशानी का सामना उठाना पड़ रहा है। इस बीच आम आदमी पार्टी के प्रमुख और पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शास्त्री पार्क में बाढ़ प्रभावित लोगों से मुलाकात की है। साथ ही दिल्ली सरकार से बाढ़ पीड़ितों की मदद करने की अपील की।
पढ़ें :- ऋषिकेश घूमने आई अफ्रीका की महिला से तीन युवकों ने की छेड़छाड़, शोर मचाने पर पीटा
अरविंद केजरीवाल ने बाढ़ पीड़ितों से मुलाकात की वीडियो को सोशल मीडिया एक्स पर शेयर किया है। उन्होंने लिखा, पूरा उत्तर भारत बाढ़ की त्रासदी से जूझ रहा है। दिल्ली में भी यमुना का जलस्तर बढ़ने से तटवर्ती इलाकों में रहने वाले परिवार बेहद मुश्किल हालात में हैं।
पूरा उत्तर भारत बाढ़ की त्रासदी से जूझ रहा है। दिल्ली में भी यमुना का जलस्तर बढ़ने से तटवर्ती इलाकों में रहने वाले परिवार बेहद मुश्किल हालात में हैं।
आज शास्त्री पार्क में प्रभावित लोगों से मिला। लोगों ने बताया कि राहत शिविरों में न खाने की व्यवस्था है, न पानी की सुविधा। हालात… pic.twitter.com/NuULdcpOuN
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) September 5, 2025
पढ़ें :- Delhi Flood : दिल्ली में बाढ़ का खतरा… 10,000 लोग विस्थापित, यमुना को लेकर हाई अलर्ट
साथ ही लिखा, आज शास्त्री पार्क में प्रभावित लोगों से मिला। लोगों ने बताया कि राहत शिविरों में न खाने की व्यवस्था है, न पानी की सुविधा। हालात इतने बदतर हैं कि लोग बारिश के नीचे रात गुजारने को मजबूर हैं। दिल्ली सरकार से अपील करता हूं कि तुरंत प्रभावितों को राहत की सुविधाएं मुहैया कराएं और केंद्र सरकार से निवेदन है कि पूरे उत्तर भारत के बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए तुरंत कदम उठाएं।
Read More at hindi.pardaphash.com