ऋषिकेश घूमने आई अफ्रीका की महिला से तीन युवकों ने की छेड़छाड़, शोर मचाने पर पीटा

नई दिल्ली। देश में रोजाना महिलाओं के साथ छेड़खानी की घटना सुनने में आती है। उत्तराखण्ड के ऋषिकेश से एक शर्मशार कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां पर तीन मनचलों ने होटल दिलाने के नाम पर ​अफ्रीकी महिला से छेड़छाड़ की, महिला ने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने उसके साथ मारपीट कर दी। पीड़ित महिला ने कोतवाली में आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी है।
पुलिस को तहरीर देते हुए अफ्रीकी महिला ने बताया कि मुलरूप से अफ्रीका के इथोपिया की रहने वाली है और 2019 से दिल्‍ली के मैदानगढ़ी में रहकर बुटीक चलाती है। महिला ने बताया कि दो साल पहले उसके पति की मौत हो गई थी और उसके दोनों बच्चे गोवा में अपनी मासी के पास रहते है। एक दिन पहले महिला ट्रेन से ऋषिकेश आई थी वहां से बस स्टैंड के पास खड़ी थी। इस दौरान तीन युवक अतुल, धीरज और राहुल मिले जो उसे ई- रिक्शा से होमस्टे के लिए अपने घर ले गए। बातचीत के दौरान वे लोग उसे गलत तरीके से छूने लगे। जब उसने इसका विरोध किया तो तीनों ने उसके साथ मारपीट की। आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर आ गए। महिला ने बताया कि वह हिंदी समझ और बोल सकती है। उसकी शिकायत पर पुलिस जांच कर रही है।

पढ़ें :- राहत शिविरों में न खाने की व्यवस्था है, न पानी की सुविधा…बाढ़ पीड़ितों से मुलाकात करने के बाद बोले केजरीवाल

Read More at hindi.pardaphash.com