Women’s ODI World Cup Tickets: विमेंस वर्ल्ड कप का टिकट आईसीसी इवेंट के इतिहास में अब तक सबसे सस्ता

Women’s ODI World Cup Tickets: विमेंस वनडे वर्ल्ड कप 2025 के टिकट गुरुवार (4 सितंबर) को चार दिवसीय प्री-सेल विंडो में रिकॉर्ड कम कीमत पर जारी किए गए। टिकट मात्र 100 रुपये (USD 1.14) में उपलब्ध हैं। पिछले संस्करण में टिकट की कीमत इससे साढ़े आठ गुना ज्यादा थी। जिसने टूर्नामेंट को इतिहास का सबसे किफ़ायती ICC वैश्विक आयोजन बना दिया है।

पढ़ें :- BCCI ने टीम इंडिया के लीड स्पॉन्सर राइट्स के लिए मांगे आवेदन, रुचि रखने वालों के सामने रखीं ये शर्तें

ICC विमेंस वर्ल्ड कप 2022 में टिकटों की कीमत बच्चों के लिए NZD 7 और वयस्कों के लिए NZD 17 थी, जिसमें कोई अतिरिक्त शुल्क शामिल नहीं है। यह मोटे तौर पर बच्चों के लिए INR 350 (USD 4.45)* और INR 850 (USD 10)* के बराबर है, जो वर्तमान विश्व कप टिकट की कीमत का साढ़े आठ गुना है। भारत और श्रीलंका के बीच 30 सितंबर को गुवाहाटी में होने वाले पहले मैच के लिए टिकटों की बिक्री शुरू हो गई है। इस मैच में अब एक महीने से भी कम समय रह गया है।

टूर्नामेंट के 13वें संस्करण में आठ टीमें भाग ले रही हैं। जिनमें सह-मेजबान भारत और श्रीलंका, पाकिस्तान, ऑस्ट्रेलिया, न्यूज़ीलैंड, बांग्लादेश, इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका शामिल हैं। आईसीसी ने हाल ही में विमेंस वर्ल्ड कप के आगामी संस्करण के लिए पुरस्कार राशि में भी वृद्धि की है और 13.88 मिलियन अमेरिकी डॉलर निर्धारित किए हैं, जो 2022 संस्करण की 3.5 मिलियन अमेरिकी डॉलर की पुरस्कार राशि का लगभग चार गुना है।

Read More at hindi.pardaphash.com