Video: केतकी सिंह की बेटी ने सपा कार्यकर्ताओं को दी चेतावनी, बोलीं- मुझ पर उंगली भी उठाई तो मेरी मां बीच से फाड़ देंगी

Statement of Ketki Singh’s daughter Vibhavari: समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव के खिलाफ भाजपा विधायक केतकी सिंह की विवादित टिप्पणी के खिलाफ सपा महिला मोर्चा ने लखनऊ में जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। सपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ता, नेहा यादव के नेतृत्व में, विधायक आवास पर नल लेकर पहुंचकर विरोध जताया। इस बीच केतकी सिंह की नाबालिग बेटी विभावरी का बयान सुर्खियों में बना हुआ है।

पढ़ें :- गैंगस्टर अरुण गवली 17 साल बाद जेल से आया बाहर, हत्या मामले में सुप्रीम कोर्ट से मिली जमानत

दरअसल, सपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं के विरोध प्रदर्शन पर केतकी सिंह की बेटी विभावरी ने कहा कि मेरी मां यहां नहीं हैं, इन्हें लगता है ये 16 साल की लड़की को डरा देंगे। अगर आपने मुझ पर उंगली भी उठाई तो मेरी माँ बीच से फाड़ देंगी।’ अब इस बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिस पर लोग मिलीजुली प्रतिक्रिया दे रहे हैं। कुछ लोग विभावरी की बेबाकी की तारीफ कर रहे हैं तो कुछ लोग इसे राजनीतिक परिवार से संबंध रखने से जोड़ रहे हैं।

बता दें कि बलिया की बांसडीह विधानसभा से भाजपा विधायक केतकी सिंह ने अखिलेश यादव पर तीखा हमला बोला था। सपा अध्यक्ष की ओर से अयोध्या बस सेवा को लेकर सवाल उठाने पर भाजपा विधायक ने कहा था कि जब अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री आवास छोड़ा था, तब सरकारी टोटियां कहां चली गईं? पहले वह टोटियों का हिसाब दें, फिर जो चाहें, वह चालू करा दिया जाएगा। इस बयान का सपा महिला मोर्चा ने बुधवार को जोरदार विरोध प्रदर्शन किया।

Read More at hindi.pardaphash.com