Women ODI World Cup 2025 : भारत की मेजबानी में होने वाला महिला वनडे विश्व कप कुछ ही दिनों में शुरू होने वाला है। भारतीय टीम अपना पहला मैच 30 सितंबर से श्रीलंका के खिलाफ खेलेगी। लेकिन इस टूर्नामेंट के शुरू होने से कुछ दिन पहले ही क्रिकेट जगत में शोक (Women ODI World Cup 2025) छा गया है, क्योंकि एक दिग्गज खिलाड़ी का निधन हुआ है। इस अचानक हुई घटना से पूरा क्रिकेट जगत स्तब्ध और सदमे में है। कौन है ये खिलाड़ी, आइए पहले जानते हैं….
Women ODI World Cup 2025 से पहले दिग्गज खिलाड़ी का निधन
दरअसल, महिला विश्व कप( Women ODI World Cup 2025) से पहले ऑस्ट्रेलिया की दिग्गज विकेटकीपर जूली कैल्वर्ट का निधन हो गया है। वह कुछ समय से बीमार थीं, जिसके कारण उन्होंने 30 अगस्त 2025 को अपने करियर की अंतिम सांस ली।
वह एक पूर्व विकेटकीपर-बल्लेबाज थीं, जिन्होंने ऑस्ट्रेलियाई महिला क्रिकेट टीम के लिए छह वनडे मैच खेले थे। उन्होंने 1986/87 में विक्टोरिया के लिए घरेलू क्रिकेट में पदार्पण किया था। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया और क्रिकेट विक्टोरिया ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है।
Cricket Australia is saddened by the loss of former @AusWomenCricket allrounder Julie Calvert.
In addition to her six ODI caps for Australia, Julie leaves behind a strong legacy at @cricketvictoria and the @prahrancc.
May she Rest In Peace ❤️ pic.twitter.com/ykfMrbYiQz
— Cricket Australia (@CricketAus) September 3, 2025
जूली कैल्वर्ट का निधन
महिला विश्व कप (Women ODI World Cup 2025) से पहले दुनिया को अलविदा कहने वाली जूली कैल्वर्ट ने 1993-94 के दौरान ऑस्ट्रेलिया के लिए 6 वनडे मैच खेले थे। जूली कैल्वर्ट ने 1986 से 1997 तक विक्टोरिया राज्य की महिला टीम के लिए घरेलू क्रिकेट खेला।
वह अपने शानदार प्रदर्शन और विकेटकीपिंग कौशल के लिए जानी जाती थीं। इसके अलावा, क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद भी, वह क्रिकेट विक्टोरिया और प्रहरन क्रिकेट क्लब से जुड़ी रहीं और इस खेल में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया।
ये भी पढिए: 14 तारीख से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज के लिए टीम इंडिया की हुई घोषणा, MI कप्तान तो RCB से चुना गया उपकप्तान
ऑस्ट्रेलिया के लिए 6 वनडे मैच खेल चुकी हैं
महिला विश्व कप (Women ODI World Cup 2025) से पहले दुनिया को अलविदा कहने वाली जूली कैल्वर्ट ने 6 वनडे मैचों में 24 की औसत से केवल 96 रन बनाए। इस दौरान जूली का सर्वोच्च स्कोर 34 रन रहा, जो उन्होंने महिला विश्व कप के दौरान वेस्ट इंडीज के खिलाफ टनब्रिज वेल्स में अपने डेब्यू मैच में बनाया था।
उनकी कैप संख्या 70 थी, जो उन्हें 24 जुलाई 1993 को मिली थी। फिर 22 जनवरी 1994 को न्यूज़ीलैंड महिला टीम के खिलाफ आखिरी मैच के बाद उन्हें टीम से बाहर कर दिया गया और उसके बाद उन्हें वापसी का मौका नहीं मिला।
घरेलू क्रिकेट में जूली कैल्वर्ट का प्रदर्शन कैसा रहा है?
बेशक, महिला विश्व कप (Women ODI World Cup 2025) से पहले दुनिया को अलविदा कहने वाली जूली कैल्वर्ट का अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में प्रदर्शन सामान्य रहा, लेकिन घरेलू क्रिकेट में वह एक शानदार खिलाड़ी थीं। उन्होंने विक्टोरिया में महिला क्रिकेट के सर्वोच्च स्तर पर 263 प्रथम श्रेणी मैच खेले।
इस दौरान उन्होंने 36.21 की औसत से 7,098 रन बनाए, जिसमें 12 शतक और 30 अर्धशतक शामिल थे। उनका सर्वोच्च स्कोर 1994/95 में बॉक्स हिल के खिलाफ नाबाद 147 रन था। एक ऑलराउंडर के रूप में, उन्होंने 14.02 की औसत से 48 विकेट भी लिए, जिसमें दो बार पारी में पाँच विकेट भी शामिल हैं।
यह पदक जूली कैल्वर्ट पदक के वर्ष में ही प्रदान किया जाता
जूली कैल्वर्ट ने 149 कैच और 31 स्टंपिंग भी कीं। वह प्रहरन क्रिकेट क्लब की आजीवन सदस्य थीं और क्लब के लिए सबसे ज़्यादा मैच खेलने और सबसे ज़्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड उनके नाम है। उनके सम्मान में महिला क्लब चैंपियन को “जूली कैल्वर्ट पदक” प्रदान किया जाता है।
ये भी पढिए : वनडे वर्ल्ड कप 2025 के लिए हुआ 15 सदस्यीय टीम इंडिया का ऐलान! RCB के कप्तान को मिली बड़ी जिम्मादरी
Read More at hindi.cricketaddictor.com