नई दिल्ली। पंजाब में आई बाढ़ से वहां की स्थित काफी खराब हो गयी है। जन-जीवन पूरी तरह से अस्त-व्यस्त है। 12 जिलों के 2 लाख 56 हजार से ज्यादा लोग प्रभावित हैं। साथ ही, किसानों की फसल बाढ़ में पूरी तरह से बर्बाद हो गयी है। सबसे ज्यादा बाढ़ से किसानों को झटका लगा है। वहीं, घरों में पानी घुसने के कारण लोगों को काफी परेशानी हो रही है।
पढ़ें :- टेस्ट कप्तान शुभमन गिल बोले- बाढ़ से तबाह हुए अपने पंजाब को देखकर दिल टूट गया… मैं अपने लोगों के साथ खड़ा हूं
इन सबके पंजाब सरकार के मंत्री डॉ. रवजोत सिंह ने बाढ़ प्रभावित लोगों की सहायता के लिए अपनी एक साल की तनख्वाह मुख्यमंत्री राहत कोष में दान करने की घोषणा की। बीते दिन टांडा दौरे पर मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान को उन्होंने यह चेक सौंपा। डॉ. रवजोत ने बताया कि उनकी कुल वार्षिक आय 12 लाख रुपये है, जिसे उन्होंने मुख्यमंत्री राहत कोष में समर्पित कर दिया है।
वहीं, आम आदमी पार्टी के प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने भी लोगों से मदद की अपील की है। उन्होंने कहा, देश पर आई किसी भी मुसीबत के सामने पंजाब हमेशा सीना तानकर खड़ा रहा है। आज पंजाब संकट में है। मेरी सभी देशवासियों से अपील है कि इस मुश्किल घड़ी में पंजाब के लोगों की हर संभव मदद करें। आम आदमी पार्टी के सभी सांसद व विधायक एक महीने की सैलरी पंजाब मुख्यमंत्री राहत कोष में दे रहे हैं। आइये हम सब मिलकर पंजाब को इस भयानक त्रासदी से उबारें।
किसानों की फसलें पूरी तरह से हुईं खराब
भीषण बाढ़ के कारण किसानों की फसल पूरी तरह से खराब हो गयी है। बाढ़ से हुए नुकसान से किसान और ज्यादा परेशान हैं। यहां नहर में कम से कम 20-25 फीट पानी है। किसानों का कहना है कि, पांच दिन हो गए हैं, हमारी फसलें पानी में डूबी हैं। सोमवार से पानी डेढ़ से दो फीट कम हो गया है। लेकिन फसलें पूरी तरह बर्बाद हो गई हैं। लोगों ने कहा कि वर्ष 1988 की बाढ़ देखी है। उस समय हालात और भी बदतर थे।
पढ़ें :- सौरभ भारद्वाज के घर ED की रेड: केजरीवाल बोले-मोदी सरकार चाहती है हमारी आवाज़ दबाना, हम बीजेपी की इन रेडों से डरने वाली नहीं
Read More at hindi.pardaphash.com