Sudan Landslide : अफ्रीकी देश सूडान में कुदरत के कोप से आई आपदा ने पूरे गांव को निगल लिया। भीषण भूस्खलन से 1,000 लोगों की मौत हो गई। दिल दहला देने वाले हादसे में सूडान के पश्चिमी क्षेत्र दारफुर में भीषण भूस्खलन यानी लैंडस्लाइड की घटना हुआ है। इस आपदा के कारण एक गांव पूरी तरह तबाह हो गया है। इस प्राकृतिक आपदा में कम से कम 1,000 लोगों की मौत हो गई है। अब तक मिली जानकारी के मुताबिक, इस पूरी आपदा में केवल 1 शख्स जिंदा बचा है। सूडान में विद्रोही समूह ने इस बात की जानकारी दी है। सूडान लिबरेशन मूवमेंट्स ने संयुक्त राष्ट्र और अंतरराष्ट्रीय एजेंसियों से सहायता की अपील की है।
पढ़ें :- SCO Summit 2025: क्या है शी जिनपिंग का GGI फॉर्मूला, जिससे अमेरिका को टेंशन; भारत और रूस हुए राजी
सूडान लिबरेशन मूवमेंट-आर्मी ने बताया है कि अगस्त के अंत में कई दिनों की भारी बारिश के बाद रविवार 31 अगस्त को मध्य दारफुर के मर्रा पर्वतों में स्थित तरासिन गांव में भीषण लैंडस्लाइड हुआ। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, मृतकों की संख्या हजार से ज्यादा है।
विद्रोही समूह की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, सूडान के दारफूर के गांव में हुए लैंडस्लाइड के बाद गांव पूरी तरह से जमींदोज हो गया है। लोगों के शवों को बरामद करने में मदद के लिए संयुक्त राष्ट्र और अंतर्राष्ट्रीय सहायता समूहों से अपील की गई है।
Read More at hindi.pardaphash.com