मुंबई। पुष्पा फेम साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन (South Superstar Allu Arjun) पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) की दादी का 94 साल की उम्र में निधन हो गया है। दादी के निधन से उनके घर में सन्नाटा पसरा है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो दादी की मौत की जानकारी मिलते ही अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) अपने शूटिंग प्रोजेक्ट्स छोड़कर मुंबई से हैदराबाद के लिए निकल गए हैं।
पढ़ें :- Mahesh Babu को इस मामले में ईडी ने भेजा समन, 27 अप्रैल को होना होगा पेश
ICON STAR #AlluArjun‘s grandmother, wife of Late Allu Ramalingaih, passed away this morning. Allu Arjun headed to Hyderabad from Mumbai upon hearing the news !!
Om Shanti🙏 pic.twitter.com/30aqA1KOMA— Allu sarAth (@SarathK12319725) August 30, 2025
चिरंजीवी ने दी श्रद्धांजलि
पढ़ें :- Allu Arjun House Attack: अल्लू अर्जुन के घर पर तोड़फोड़ करने वालों को कोर्ट ने दी जमानत
अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) की दादी के निधन से परिवार और शुभचिंतकों में गहरा शोक है, प्रशंसकों और उद्योग जगत के सहयोगियों की ओर से संवेदनाएं आ रही हैं। तेलुगु अभिनेता चिरंजीवी (Telugu actor Chiranjeevi) ने अपने एक्स हैंडल पर अपनी सास के निधन पर एक भावुक संदेश साझा किया। उन्होंने लिखा कि ‘हमारी सास… श्री अल्लू रामलिंगय्या गारू (Shri Allu Ramalingayya Garu) की पत्नी कनकरथनम्मा गारू का निधन अत्यंत हृदयविदारक है। उन्होंने हमारे परिवारों के प्रति जो प्रेम, साहस और जीवन मूल्य दिखाए, वे सदैव हमारे लिए प्रेरणा रहेंगे। मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि उनकी पवित्र आत्मा को शांति मिले। ओम शांति।’
మా అత్తయ్య గారు.. కీ.శే అల్లు రామలింగయ్య గారి సతీమణి కనకరత్నమ్మ గారు శివైక్యం చెందటం ఎంతో బాధాకరం.
మా కుటుంబాలకు ఆమె చూపిన ప్రేమ, ధైర్యం, జీవిత విలువలు ఎప్పటికీ మాకు ఆదర్శం.
వారి పవిత్ర ఆత్మకు శాంతి చేకూరాలని దేవుడిని ప్రార్థిస్తున్నాను.
ఓం శాంతిః 🙏— Chiranjeevi Konidela (@KChiruTweets) August 30, 2025
पढ़ें :- Hyderabad में संध्या थिएटर के मालिक समेत 2 अन्य गिरफ्तार, जाने पूरा मामला
बता दें कि अल्लू अर्जुन आज साउथ सिनेमा के सबसे बड़े सुपरस्टार्स में गिने जाते हैं। लेकिन अल्लू अर्जुन के परिवार में सिनेमा का ये अंकुर उनके दादा ‘अल्लू रामलिंगाह’ ने ही लगाए थे। अपने समय के टॉप कॉमेडियन और दिग्गज एक्टर रहे रामलिंगाह का काफी समय पहले निधन हो गया था। अब उनकी पत्नी यानी अल्लू अर्जुन की दादी ने भी इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। साल 2021 में अल्लू अर्जुन ने अपने दादा को याद कर एक भावुक पोस्ट भी लिखा था। जिसमें उनके परिवार की सिनेमाई सफलता का श्रेय उन्होंने अपने दादा जी को दिया था।
Read More at hindi.pardaphash.com