September 2025 Grah Gochar: ब्रह्मांड में उपस्थित सभी ग्रह अपनी निश्चित समयावधि में राशि और नक्षत्र बदलते हैं. ग्रहों की चाल मे बदलाव होने से शुभ-अशुभ योग भी बनते हैं. सितंबर महीने की शुरुआत होने वाली है और यह महीना ग्रह-नक्षत्र की दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण रहने वाला है.
ज्योतिष की माने तो सितंबर के महीने में सूर्य, शुक्र, बुध और मंगल जैसे बड़े ग्रह अपनी राशि में बदलाव करेंगे. इन ग्रहों के राशि बदलने या गोचर का शुभ-अशुभ प्रभाव भी राशियों पर पड़ेगा. आइये जानते हैं सितंबर में महीने की किस तारीख को किस ग्रह की बदलेगी चाल और राशियों पर कैसा होगा असर.
सितंबर में इन ग्रहों का होगा गोचर (September 2025 Grah Gochar List) |
13 सितंबर 2025 | तुला राशि में मंगल का गोचर |
15 सितंबर 2025 | सिंह राशि में शुक्र और कन्या राशि में बुध का गोचर |
17 सितंबर 2025 | कन्या राशि में सूर्य गोचर |
राशियों पर शुभ प्रभाव | वृषभ, कर्क, सिंह और धनु |
ग्रह-गोचर का राशियों पर शुभ प्रभाव
वृषभ राशि (Taurus)- सितंबर का महीना वृष रशि के लिए बेहद शुभ रहने वाला है. ग्रहों के गोचर और इससे बनने वाले शुभ योगों से आपके जीवन में नई उम्मीदों का द्वार खुलेगा और सभी अधूरे काम पूरे हो जाएंगे. करियर-कारोबार की दृष्टि से भी माह आपके पक्ष में रहने वाला है. पारिवारिक और आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी.
कर्क राशि (Cancer)- ग्रह-गोचर का कर्क राशि वाले जातकों पर भी सकरात्मक प्रभाव देखने को मिलेगा और सितंबर के महीने में आर्थिक समस्याएं कम होंगी. इस माह किए गए लेन-देन का भी लाभ होगा. परीक्षार्थियों को भी निश्चित तौर पर सफलता मिलेगी. पारिवारिक जीवन में खुशियों का आगमन होगा.
सिंह राशि (Leo)- सितंबर का महीना सिंह राशि वालों के लिए फलदायी रहेगा. सूर्य आपकी राशि के स्वामी हैं, जिससे आपको शुभ परिणाम मिलेंगे. मानिसक प्रसन्नता रहेगी और मान-सम्मान में वृद्धि होगी.
धनु राशि (Sagittarius)- धनु राशि वालों के लिए भी सितंबर में होने वाले ग्रहों की चाल में बदलाव का अनुकूल फल मिलेगा. मानसिक तनाव मे कमी आएगी. व्यापारियों को व्यापार में मुनाफा होगा. साथ ही इस माह स्थान परिवर्तन के योग भी बन रहे हैं.
ये भी पढ़ें: Pitru Paksha 2025: गर्भवती महिलाएं पितृपक्ष में क्या न करें, शिशु पर पड़ सकता है असर
Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.
Read More at www.abplive.com