एशिया कप में विदेशी टीम की कप्तानी करेगा ये भारतीय खिलाड़ी, टीम इंडिया को ही देगा कांटे की टक्कर

Asia Cup 2025: भारत में क्रिकेट प्रतिभाएँ तो बहुत ज़्यादा हैं, लेकिन बहुत कम खिलाड़ी टीम इंडिया तक पहुँच पाते हैं, क्योंकि भारतीय टीम में पहुँचने के लिए प्रतिस्पर्धा बहुत ज़्यादा होती है। यही वजह है कि कई होनहार खिलाड़ियों का करियर सिर्फ़ घरेलू क्रिकेट तक ही सीमित रह जाता है या फिर वे किसी दूसरे देश से क्रिकेट खेलना शुरू कर देते हैं।

अब भारतीय मूल का एक ऐसा ही खिलाड़ी सामने आया है, जो एशिया कप 2025 में एक विदेशी टीम के लिए खेलता नज़र आएगा। इतना ही नहीं, वह कप्तानी भी करने वाला है। कौन है यह खिलाड़ी, इसके बारे में जानने के लिए आप भी काफी ज्यादा एक्साइटेड होंगे?

Asia Cup 2025 में इस विदेशी टीम की कप्तानी करेगा भारतीय खिलाड़ी

एशिया कप 2025 (Asia Cup 2025) अगले महीने 9 सितंबर से शुरू होगा। पहला मैच अफ़ग़ानिस्तान और हांगकांग के बीच खेला जाएगा। अब तक भारत समेत लगभग सभी टीमों ने टूर्नामेंट के लिए अपनी टीम की घोषणा कर दी है। अब इनमें ओमान का नाम भी जुड़ गया है। उन्होंने हाल ही में 17 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है।

इस बीच, जतिंदर सिंह को इस महाद्वीपीय टूर्नामेंट के लिए ओमान की राष्ट्रीय क्रिकेट टीम का कप्तान नियुक्त किया गया है और दिलीप मेंडिस मुख्य कोच होंगे। आपको बता दें कि ओमान की राष्ट्रीय क्रिकेट टीम पहली बार आगामी टूर्नामेंट में भाग लेगी। उन्हें भारत, पाकिस्तान और संयुक्त अरब अमीरात के साथ ग्रुप ए में रखा गया है।

भारतीय मूल के खिलाड़ी जितेंद्र सिंह बने कप्तान

एशिया कप 2025 (Asia Cup 2025) में ओमान के कप्तान जितेंद्र सिंह भारतीय मूल के खिलाड़ी हैं। वह भारत के पंजाब राज्य से ताल्लुक रखते हैं। उनका जन्म 5 मार्च 1989 को पंजाब के लुधियाना में हुआ था। बेशक उनका जन्म पंजाब में हुआ था, लेकिन उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा और क्रिकेट के गुण ओमान के ही एक भारतीय स्कूल में सीखे।

ऐसा रहा जितेंद्र सिंह का सफ़र

एशिया कप (Asia Cup 2025) में ओमान के कप्तान जतिंदर साल 2003 में ओमान चले गए थे। उनके पिता गुरमेल सिंह 1975 में ओमान गए थे, जहाँ उन्होंने रॉयल ओमान पुलिस में बढ़ई का काम किया। जतिंदर ने अपनी पढ़ाई ओमान के मस्कट से शुरू की, जहाँ उन्होंने भारतीय स्कूल में पढ़ाई की और वहीं से उनके क्रिकेट करियर की भी शुरुआत हुई।

जतिंदर ओमान की अंडर 19 टीम में विकेटकीपर बल्लेबाज़ के तौर पर जगह बनाने में कामयाब रहे। जतिंदर ने 2015 में ओमान के लिए अपना टी20 डेब्यू किया। इस खिलाड़ी ने पहला मैच डबलिन में अफ़ग़ानिस्तान के ख़िलाफ़ खेला था।

ये भी पढ़िए : 16 छक्के, 18 चौके और 210 रन…. एशिया कप से पहले संजू सैमसन ने दिखाई अपनी मास्टरक्लास, प्लेइंग-XI में पक्की की जगह

ऐसा रहा है जतिंदर सिंह का अब तक का करियर

क्रिकेट करियर की बात करें तो एशिया कप (Asia Cup 2025) में ओमान के कप्तान जतिंदर सिंह ने 64 टी20 मैच खेले हैं, जिनमें उन्होंने 24.54 की औसत से 1399 रन बनाए हैं। जतिंदर ने 8 अर्धशतक भी लगाए हैं। वनडे फॉर्मेट में, जतिंदर ने 61 वनडे मैचों में 29.37 की औसत से 1704 रन बनाए हैं, जिसमें 4 शतक और 9 अर्धशतक शामिल हैं।

जतिंदर सिंह न केवल क्रिकेट खेलते हैं, बल्कि एक कंपनी में काम भी करते हैं। ओमान के किसी भी खिलाड़ी को सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट नहीं मिला है। यह खिलाड़ी ओमान की मशहूर कंपनी खिमजी रामदास के सेल्स डिपार्टमेंट में काम करते हैं।

ये भी हैं भारतीय मूल के खिलाड़ी

जतिंदर के अलावा, विनायक शुक्ला, आशीष ओडेडेरा, आर्यन बिष्ट, करण सोनावाले एशिया कप 2025 (Asia Cup 2025) में ओमान की टीम में भारतीय मूल के खिलाड़ी हैं। इसके अलावा, यूएई की टीम में भी कई भारतीय खिलाड़ी हैं। इसके अलावा कई भारतीय खिलाड़ी हांगकांग की टीम में भी हिस्सा ले रहे रहे हैं।

Asia Cup 2025 के लिए ओमान का 17 सदस्यीय स्क्वॉड

जतिंदर सिंह (कप्तान), हम्माद मिर्जा, विनायक शुक्ला (विकेटकीपर), सुफियान यूसुफ (विकेटकीपर), आशीष ओडेडेरा, आमिर कलीम, मोहम्मद नदीम, सुफियान महमूद, आर्यन बिष्ट, करण सोनावले, जिक्रिया इस्लाम, हसनैन अली शाह, फैसल शाह, मोहम्मद इमरान, नदीम खान, शकील अहमद, समय श्रीवास्तव।

सहायक स्टाफ: प्रबंधक – अलकेश जोशी, मुख्य कोच – दिलीप मेंडिस, उप प्रमुख कोच – सुलक्षण कुलकर्णी, सहायक कोच – मजहर खान, विश्लेषक – जीशान सिद्दीकी, एस एंड सी ट्रेनर – शिव मन्हास, फिजियो – डॉ. आशीष अवस्थी, मालिशिया – बशीर अहमद

ये भी पढ़िए : सूर्या-शुभमन-अभिषेक नहीं, बल्कि ये खिलाड़ी होगा एशिया कप में भारत का असली ‘सिक्सर किंग’, विदेशी गेंदबाजों की लगाएगा क्लास

Read More at hindi.cricketaddictor.com