कांग्रेस का अनोखा प्रदर्शन चंडीगढ़ में सड़कों पर लगाया कमल का फूल- देखे वीडियो

चंडीगढ़। दो प्रदेशों की राजधानी होने के कारण चंडीगढ़ में बहुत विकास हुआ। यह राजधानी अपनी खूबसूरती के लिए जाना जाता था, लेकिन आज इस शहर की खूबसूरती पर दाग लग गया है। शहर की सड़कों पर बड़े—बड़े गड्ढे हो गए है। सड़कों को सही न कराने पर हरियाणा सरकार के खिलाफ कांग्रेस ने अनोखा प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कई जगहों की सड़कों पर कमल का फूल लगा दिया।

पढ़ें :- चंडीगढ़ में “हम कलाम-सूफ़ी सफ़र: अ जर्नी टुवर्ड्स रूमी” कार्यक्रम का हुआ आयोजन, श्रोताओं ने सूफ़ी दर्शन का किया अनुभव

चंडीगढ़ को अपनी चौड़ी और चमत्कार सड़कों के लिए जाना जाता था। यह शहर न सिर्फ अपनी नियोजित शहरीकरण के लिए जाना जाता है, बल्कि अपनी बुनियादी ढांचे की उत्कृष्टता के लिए भी प्रसिद्ध था, लेकिन आज यही शहर अपने चेहरे पर काले धब्बों का घर बन गया है। सड़कों पर गड्ढों की समस्या ने न सिर्फ शहर की सुंदरता को बिगाड़ा है, बल्कि इसके निवासियों की दैनिक जीवनशैली को भी प्रभावित कर रहा है। कांग्रेस नेताओं ने शहर की सड़कों पर बने गड्ढों में कागज के कमल के फूल रखकर विरोध जताया। यह प्रदर्शन चंडीगढ़ के सेक्टर-17 में हुआ, जहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नेताओं ने सड़कों पर गड्ढों को चिह्नित किया और उनमें कमल के फूल रखे। इस दौरान उन्होंने नारेबाजी भी की और शहर की बिगड़ती सड़क स्थिति के खिलाफ अपनी नाराजगी जाहिर की। प्रदर्शन में शामिल कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया है कि शहर की सड़कों की स्थिति दिन पर दिन बिगड़ रही है और प्रशासन इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा है।

पढ़ें :- कांग्रेस जिला कार्यालय की छत गिराकर गेट पर लिखा श्री हरी कुटी निवास, कॉग्रेस कार्यकर्ताओं ने गेट पर पेंट कर लगाया ताला

 

Read More at hindi.pardaphash.com