विधायक पूजा पाल के आरोपों पर सपा प्रदेश अध्यक्ष ने गृहमंत्री को लिखा पत्र, कहा-जांच कराकर सच्चाई सामने लाई जाए

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल ने गृहमंत्री अमित शाह को पत्र लिखा है। उन्होंने इस पत्र में सपा से निष्कासित विधायक पूजा पाल द्वारा लगाए गए आरोपों की जांच की मांग की है। साथ ही, कहा, समाजवादी पार्टी की मांग है कि इस आरोप की जांच कराकर सच्याई सामने लाई जानी चाहिए।

पढ़ें :- VIDEO-अखिलेश यादव का सनसनीखेज दावा, बोले- भाजपा वाले सपा विधायक पूजा पाल को मार देंगे और हम लोगों को भेजा जाएगा जेल

समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्याल लाल पाल ने गृहमंत्री अमित शाह को पत्र लिखा है। इसमें उन्होंने लिखा कि, जनपद कौशाम्बी से चायल की विधायक पूजा पाल के इधर कई बयान सोशल मीडिया और प्रेस में नजर आए हैं। ये सभी बयान असत्य से परे और मर्यादाहीन हैं। ये बयान भाजपा प्रेरित है और समाजवादी पार्टी के प्रति साजिश के अंग है। पूजा पाल को समाजवादी पार्टी ने ही विधायक बनाया। जब व्यक्तिगत जीवन में वे संकट में घिरी थीं तब समाजवादी पार्टी और इसके राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव उनके साथ खड़े हुए थे और हर सम्भव मदद की।

अचानक पूजा पाल को, जो पहले पूरी तरह से समाजवादी पार्टी में सुरक्षित थी, भाजपा के सम्पर्क में आने के बाद उन्हें अपनी जानमाल की चिंता होने लगी। दरअसल, जैसा स्वयं उन्होंने अपने एक वक्तव्य में माना है, पिछडे दलित और मुस्लिम से जुड़ी पीडीए से दिक्कत होने लगी है। यह उनकी दिक्कत नहीं भाजपा पीडीए के आन्दोलन से सन् 2027 से अपनी हार सुनिश्चित देख रही है। इस लिए अपने षडयन्त्रकारी स्वभाव के अनुकूल पूजा पाल को मोहरा बनाकर समाजवादी पार्टी के प्रति दुष्धचार कराया जा रहा है।

श्याल लाल पाल ने अपने पत्र में आगे लिखा कि, सच तो यह है कि पूजा पाल का आचरण अनुशासनहीनता की श्रेणी में आया है। मुख्यमंत्री जी से मिलने के बाद उनका बयान आया है कि उनकी जान को खतरा समाजवादी पार्टी से है और उन्हें कुछ हुआ तो समाजवादी पार्टी उसकी जिम्मेदार होगी। पूजा पाल को स्पष्ट करना चाहिए कि उनके जीवन को खतरा किससे है। जब कि जीवन की सुरक्षा की जिम्मेदारी सरकार की होती है। ऐसी दशा में पूजा पाल के निराधार और अमर्यादित आरोप की जांच आवश्यक है। समाजवादी पार्टी की मांग है कि इस आरोप की जांच कराकर सच्चाई सामने लाई जानी चाहिए।

पढ़ें :- भाजपा की केन्द्र और प्रदेश की सरकार हर मोर्चे पर हो गई फेल, इन्होंने संस्थानों और संसाधनों पर कर लिया कब्जा: अखिलेश यादव

 

Read More at hindi.pardaphash.com