New Delhi: राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस पर पीएम नरेंद्र मोदी ने शनिवार को वर्चुअली संबोधित किया है। इस दौरान देश के अंतरिक्ष कार्यक्रम के भविष्य पर प्रकाश डाला। पीएम मोदी ने कहा कि भारत जल्द ही अपना अंतरिक्ष स्टेशन बनाएगा। साथ ही प्रधानमंत्री ने सेमी क्रायोजेनिक इंजन और इलेक्ट्रिक प्रोपल्शन जैसी नई तकनीकों में भारत की प्रगति पर भी गर्व व्यक्त किया। उन्होंने ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला के योगदान को भी सराहाना की।
पढ़ें :- ऑपरेशन सिंदूर की इस सफलता के पीछे बहुत बड़ी वजह हमारी टेक्नोलॉजी और डिफेंस में मेक इन इंडिया की है ताकत : पीएम मोदी
पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा, ‘इस बार स्पेस डे की थीम है- आर्यभट्ट से गगनयान तक। इसमें अतीत का आत्मविश्वास भी है और भविष्य का संकल्प भी है। नेशनल स्पेस डे हमारे युवाओं में उत्साह और आकर्षण का अवसर बन गया है। ये देश के लिए गर्व की बात है। मैं स्पेस सेक्टर से जुड़े सभी लोगों को, वैज्ञानिकों को, सभी युवाओं को नेशनल स्पेस डे की बधाई देता हूं।’ उन्होंने कहा, ‘स्पेस सेक्टर में एक के बाद एक नए माइल स्टोन गढ़ना… ये भारत और भारत के वैज्ञानिकों का स्वभाव बन गया है। दो साल पहले ही भारत ऐसा पहला देश बना था जिसने चंद्रमा के साऊथ पोल पर पहुंचने का इतिहास रचा।’
ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला की तारीफ करते हुए पीएम मोदी ने कहा, ‘शुभांशु शुक्ला ने इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन पर तिरंगा फहराकर हर भारतीय को गर्व से भर दिया। जब वो तिरंगा मुझे दिखा रहे थे, जो वो पल और अनुभूति थी… वो शब्दों से परे हैं। आज भारत अर्ध-क्रायोजेनिक इंजन और विद्युत प्रणोदन जैसी सफल तकनीक में तेज़ी से आगे बढ़ रहा है। जल्द ही, आप सब वैज्ञानिकों की मेहनत से, भारत गगनयान की उड़ान भी भरेगा…और आने वाले समय में, भारत अपना स्पेस स्टेशन भी बनाएगा।’
राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस पर पीएम मोदी ने कहा, ‘मैं लाल किले से कहा था कि हमारा रास्ता रिफॉर्म, परफॉर्म और ट्रांसफॉर्म का रास्ता है। इसलिए बीते 11 वर्षों में देश ने स्पेस सेक्टर एक के बाद एक लगातार बड़े रिफॉर्म्स किए हैं।आज स्पेस-टेक भारत में गवर्नेंस का भी हिस्सा बन रही है। फसल बीमा योजना में सैटेलाइट बेस्ड आकलन हो…मछुआरों को सैटेलाइट से मिल रही जानकारी और सुरक्षा हो…डिजास्टर मैनेजमेंट हो या पीएम गति शक्ति नेशनल मास्टर प्लान में geospatial data का इस्तेमाल हो…आज स्पेस में भारत की प्रगति सामान्य नागरिकों का जीवन आसान बना रही है।’
पढ़ें :- तेजस्वी यादव, बोले-मोदी जी के करीबी बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा को क्या दो अलग-अलग नोटिस होंगे जारी या विपक्ष के लिए ही इनके नियम है?
Read More at hindi.pardaphash.com