नई दिल्ली। बिहार विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी व तेजस्वी यादव की मतदाता अधिकार यात्रा जारी है। इस यात्रा के दौरान राहुल गांधी लगातार लोगों से भी मुलाकात कर रहे हैं। इस दौरान उन्होंने मखाना उगाने वाले किसानों से बातचीत की और उनकी समस्याओं के बारे में पूछा।
पढ़ें :- सच्चाई यही है कि आज BJP और चुनाव आयोग मिलकर आपका वोट कर रहे चोरी : राहुल गांधी
राहुल गांधी ने मखाना उगाने वाले किसानों की के साथ तस्वीर को सोशल मीडिया एक्स पर शेयर किया है। साथ ही लिखा कि, बिहार दुनिया का 90% मखाना उगाता है, मगर दिन-रात धूप-पानी में मेहनत करने वाले किसान-मज़दूर मुनाफे का 1% भी नहीं कमाते हैं। आज, इन किसानों से उनके खेतों में मिलकर उनकी आपबीती जानी।
बिहार दुनिया का 90% मखाना उगाता है, मगर दिन-रात धूप-पानी में मेहनत करने वाले किसान-मज़दूर मुनाफे का 1% भी नहीं कमाते हैं।
आज, इन किसानों से उनके खेतों में मिलकर उनकी आपबीती जानी।
बड़े शहरों में 1000-2000 रुपए किलो बिकता है, मगर इन मेहनतकशों, पूरे उद्योग की नींव को, नाम मात्र का… pic.twitter.com/TeTKv5usdh
पढ़ें :- एक नाबालिग के साथ 3 दरिंदो ने किया 15 बार दुष्कर्म, एक नाबालिग और दो बालिग बालिका को वेश्यावृत्ति में धकेलने की थी तैयारी
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) August 23, 2025
उन्होंने आगे लिखा, बड़े शहरों में 1000-2000 रुपए किलो बिकता है, मगर इन मेहनतकशों, पूरे उद्योग की नींव को, नाम मात्र का दाम मिलता है। कौन हैं ये किसान-मज़दूर? अतिपिछड़े, दलित -बहुजन। पूरी मेहनत इन 99% बहुजनों की और फ़ायदा सिर्फ़ 1% बिचौलियों का। वोट चोर सरकार को न इनकी कदर है, न फिकर-न आय दिया, और न ही न्याय। वोट का अधिकार और हुनर का हक़ एक सिक्के के दो पहलू हैं-और इन दोनों को ही हम खोने नहीं देंगे।
पढ़ें :- लालटेन राज ने पूरे बिहार के भविष्य को अंधेरे में धकेल दिया था, कितनी पीढ़ियों को इन्होंने बिहार से पलायन के लिए कर दिया था मजबूर: पीएम मोदी
Read More at hindi.pardaphash.com