ICC Women World Cup Revised Schedule: आईसीसी ने शुक्रवार को भारत और श्रीलंका में होने वाले आगामी ICC विमेंस क्रिकेट विश्व कप के लिए संशोधित कार्यक्रम की घोषणा की है। जिसमें एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम की अनुपलब्धता के कारण, नवी मुंबई को महिलाओं के 50 ओवरों के विश्व कप के पांच आयोजन स्थलों में से एक के रूप में बेंगलुरु की जगह ले ली गई है।
पढ़ें :- संजू सैमसन या जितेश शर्मा, एशिया कप में कौन होगा विकेटकीपर? जानिए कैसी होगी टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन
नवी मुंबई स्थित डीवाई पाटिल स्टेडियम में पांच मैच खेले जाएंगे, जिनमें तीन लीग मैच, एक सेमीफाइनल और संभवतः 2 नवंबर को होने वाला 13वें विमेंस क्रिकेट विश्व कप का फाइनल मैच शामिल है। 30 सितंबर से 2 नवंबर तक की टूर्नामेंट की तारीखें अपरिवर्तित रहेंगी, साथ ही अन्य आयोजन स्थलों, जैसे एसीए स्टेडियम (गुवाहाटी), होल्कर स्टेडियम (इंदौर), एसीए-वीडीसीए स्टेडियम (विशाखापत्तनम) और आर. प्रेमदासा स्टेडियम (कोलंबो, श्रीलंका) में भी कोई बदलाव नहीं किया गया है। टूर्नामेंट का फाइनल 2 नवंबर को कोलंबो या नवी मुंबई में होगा, पहला सेमीफाइनल 29 अक्टूबर को गुवाहाटी या कोलंबो में और दूसरा सेमीफाइनल 30 अक्टूबर को नवी मुंबई में होगा।
The updated match schedule for #CWC25 is out now 🏆
All the action starts on 30 September! 🗓️
✍️: https://t.co/jBoQOHox5V pic.twitter.com/RcErcJR6yU
पढ़ें :- Asia Cup T20 Top 10 Scorers: एशिया कप टी20 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-10 बल्लेबाज, देखें-पूरी लिस्ट
— ICC (@ICC) August 22, 2025
आईसीसी महिला क्रिकेट विश्व कप के लिए टीम इंडिया का संशोधित शेड्यूल
भारत बनाम श्रीलंका – 30 सितंबर, दोपहर 3:00 बजे IST, गुवाहाटी
भारत बनाम पाकिस्तान – 5 अक्टूबर, दोपहर 3:00 बजे IST, कोलंबो
पढ़ें :- ओवल टेस्ट में भारत की जीत पर शशि थरूर, बोले- ‘टीम का धैर्य और जुनून लाजवाब’,हमारे नायकों को शाबाशी
भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका – 9 अक्टूबर, दोपहर 3:00 बजे IST, विशाखापत्तनम
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया – 12 अक्टूबर, दोपहर 3:00 बजे IST, विशाखापत्तनम
भारत बनाम इंग्लैंड – 19 अक्टूबर, दोपहर 3:00 बजे IST, इंदौर
भारत बनाम न्यूजीलैंड – 23 अक्टूबर, दोपहर 3:00 बजे IST, नवी मुंबई
भारत बनाम बांग्लादेश – 26 अक्टूबर, दोपहर 3:00 बजे IST, नवी मुंबई
सेमीफाइनल 1 – 29 अक्टूबर, दोपहर 3:00 बजे IST, कोलंबो/कुवाहाटी
पढ़ें :- टीम इंडिया दूसरी पारी में कितने रन बनाकर जीत सकती है पांचवां टेस्ट मैच? ओवल के अब तक के रिकॉर्ड से समझें
सेमीफाइनल 2 – 30 अक्टूबर, दोपहर 3:00 बजे IST, नवी मुंबई
फाइनल – 2 नवंबर, दोपहर 3:00 बजे IST, कोलंबो/नवी मुंबई
Read More at hindi.pardaphash.com