America Nikki Haley : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा भारत पर लगाए 50 प्रतिशत टैरिफ की उन्हीं देश में जमकर आलोचना हो रही है। संयुक्त राष्ट्र में पूर्व अमेरिकी राजदूत निक्की हेली ने ट्रंप को चेतावनी देते हुए कहा कि भारत के साथ दुश्मनों जैसा व्यवहार ठीक नहीं है। भारत हमारा दुश्मन नहीं है। खबरों के अनुसार, हेली ने एक लेख के जरिए ट्रंप टैरिफ की खामियां (The drawbacks of Trump tariffs) गिनाई हैं। तर्क दिया है कि टैरिफ नीति से भारत-अमेरिका के वर्षों से चले आ रहे मजबूत संबंध प्रभावित होंगे, इस स्थिति के लिए उन्होंने एक शब्द इस्तेमाल किया है- काउंटर प्रोडक्टिव यानि इसका प्रतिकूल असर यूएस पर पड़ सकता है। अमेरिका को इसका नुकसान उठाना पड़ सकता है।
पढ़ें :- अमेरिका पहुंचे यूक्रेन के राष्ट्रपति, रूस ने इमारत पर गिरा दिया बम, पांच की मौत
ट्रंप को चेतावनी देते हुए निक्की ने कहा कि नई दिल्ली के साथ संबंधों को तोड़ना एक “रणनीतिक आपदा” होगी। पिछले 25 साल से भारत के साथ संबंधों में आई गति को तोड़ना खतरनाक साबित हो सकता है।
हेली का ये कहना कि, “भारत के साथ एक बहुमूल्य स्वतंत्र और लोकतांत्रिक साझेदार (Democratic Partners) की तरह व्यवहार किया जाना चाहिए—चीन जैसे विरोधी की तरह नहीं,” अमेरिका को समझदारी से काम लेने की नसीहत सरीखा लगता है। निक्की के इस लेख में भारत को सामरिक तौर पर मजबूत साझेदार के तौर पर प्रोजेक्ट किया गया है। कहा गया है कि भारत अमेरिका के लिए सप्लाई चेन का एक महत्वपूर्ण विकल्प बन सकता है। भारत के पास चीन की तरह उत्पादन क्षमता है, जो उन जरूरतों को पूरा कर सकती है। टेक्सटाइल, सस्ते मोबाइल और सोलर पैनल जैसे उत्पाद तुरंत घरेलू स्तर पर बनाना संभव नहीं है।
उन्होंने अमेरिका को अलार्म करते हुए लिखा, भारत मध्यपूर्व में सुरक्षा की दृष्टि से बेहद अहम है। अमेरिका जैसे-जैसे वहां अपनी सैन्य और आर्थिक मौजूदगी कम कर रहा है, भारत की रणनीतिक अहमियत (India’s strategic importance) बढ़ती जा रही है और वह चीन के लिए चुनौती साबित हो सकता है।
पढ़ें :- सोमवार को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप से मिलेंगे यूक्रेन के राष्ट्रपति
Read More at hindi.pardaphash.com