नई दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्रालय (MHA) ने दिल्ली पुलिस की कमान वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी सतीश गोलचा को सौंप दी है। 1992 बैच के AGMUT कैडर के अफसर गोलचा इससे पहले तिहाड़ जेल के महानिदेशक (DG) थे। वे दिल्ली पुलिस में कई अहम पदों पर तैनात रह चुके हैं। सतीश गोलचा ने पहले दिल्ली पुलिस में स्पेशल सीपी (इंटेलिजेंस) के तौर पर भी काम किया है। इससे पहले वे डीसीपी, ज्वाइंट सीपी और स्पेशल सीपी जैसे पदों पर भी रह चुके हैं। जब उत्तर-पूर्वी दिल्ली में दंगे हुए थे, उस दौरान वे स्पेशल सीपी (कानून व्यवस्था) की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। अरुणाचल प्रदेश के डीजीपी के तौर पर भी उन्होंने काम किया है।
पढ़ें :- लॉन्च से पहले OnePlus Pad 3 की माइक्रोसाइट अमेजन और फ्लिपकार्ट पर लाइव, स्पेक्स हुए कंफर्म
तिहाड़ जेल के डीजी संजय बेनीवाल के रिटायर होने के बाद गोलचा को तिहाड़ का नया डीजी बनाया गया था। हालांकि अब उन्हें दिल्ली पुलिस की जिम्मेदारी दी गई है।
Read More at hindi.pardaphash.com