ट्रंप की धमकी के बाद भी भारत रूस से तेल खरीद रहा है। रूस भी ट्रंप की धमकी को दरकिनार करते हुए भारत को तेल सप्लाई कर रहा है। अब रूस ने भारत को बड़ा तोहफा दिया है। दरअसल रूस ने भारत को तेल सप्लाई पर 5% की छूट दी है। रूस के डिप्टी ट्रेड प्रतिनिधि इवगेनी ग्रिवा ने कहा कि यह छूट कारोबारी बातचीत पर निर्भर रहेगा।
दबावों के बावजूद भारत-रूस की उर्जा साझेदारी जारी
उन्होंने कहा कि राजनीतिक दबाव के बाद भी भारत रूस से तेल आयात कर रहा है। भारत ने कभी भी तेल आयात को नहीं रोका है। ये भारत और रूस के गहरे संबंध को दिखाता है। भारत के रूस के प्रति यह नजरिया उनके संबंधों को और मजबूत कर रहा है। वहीं रूस के डिप्टी चीफ ऑफ मिशन रोमन बाबुश्किन ने कहा कि भारत और रूस पुराने दोस्त रहे हैं। दोनों के संबंध काफी मजबूत भी रहे हैं। बाहर दबावों के बावजूद भारत-रूस की उर्जा साझेदारी रहेगी।
—विज्ञापन—
Read More at hindi.news24online.com