लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजयी की पुण्यतिथि पर उनकी प्रतिमा के समक्ष रखे चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। मुख्यतंत्री योगी आदित्यनाथ योगी ने कहा कि स्व0 पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी का व्यक्तित्व वर्तमान पीढ़ी और भावी पीढ़ी के लिए एक मार्गदर्शन है। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने भारत के जीवन मूल्यों, आदर्शों तथा विकास मॉडल का मार्ग प्रशस्त किया।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा यहां लोकभवन में पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर उनकी प्रतिमा के समक्ष रखे चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री ने मीडिया प्रतिनिधियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि भारतीय राजनीति के अजातशत्रु अटल जी का राजनीतिक कैरियर छह दशक का रहा। अटल बिहारी वाजपेयी ने प्रदेश के जनपद बलरामपुर से अपने राजनीतिक कैरियर की शुरुआत की। वह वर्ष 1957 में पहली बार बलरामपुर संसदीय सीट से सांसद बने। अटल को 10 बार लोकसभा दो बार राज्यसभा में जाने का अवसर प्राप्त हुआ। प्रदेश की राजधानी लखनऊ संसदीय क्षेत्र से लगातार पांच बार अटल ने देश की संसद में प्रतिनिधित्व किया। मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि अटल ने भारत के जीवन मूल्यों, आदर्शों और विकास मॉडल का मार्ग प्रशस्त किया। वैश्विक मंच पर भारत और भारतीयता को प्रतिष्ठा दिलाने हेतु प्रभावी रूप से अपना नेतृत्व प्रदान किया। स्व0 पूर्व प्रधानमंत्री अटल का व्यक्तित्व वर्तमान पीढ़ी और भावी पीढ़ी के लिए एक मार्गदर्शन है। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, विधान परिषद सदस्य भूपेन्द्र सिंह चौधरी, लखनऊ की महापौर सुषमा खर्कवाल उपस्थित रहे।
पढ़ें :- सीएम योगी, बोले- दुष्टों के संहार के लिए हुआ था श्रीकृष्ण अवतार, ‘हमारा कोई बाल भी बांका नहीं…’
Read More at hindi.pardaphash.com