एशिया कप से 20 दिन पहले इस भारतीय क्रिकेटर ने छोड़ी दुनिया, पूरी टीम इंडिया में अचानक पसरा मातम

Asia Cup 2025: एशिया कप 2025 अगले महीने की 9 तारीख से शुरू होने वाला है। यानी सिर्फ़ 20 दिन बाद भारतीय टीम एक बड़ा टूर्नामेंट खेलने वाली है। लेकिन इससे पहले भारतीय क्रिकेट टीम में शोक की लहर दौड़ गई है। अचानक एक दिग्गज खिलाड़ी ने दुनिया को अलविदा कह दिया है। इस आकस्मिक निधन से हर कोई सदमे में है। बोर्ड ने इस दिग्गज के निधन के बारे में बड़ी जानकारी दी है। अब ये दिग्गज कौन हैं, आइए आपको इसके बारे में बताते हैं।

Asia Cup 2025 से पहले इस दिग्गज ने दुनिया को अलविदा कह दिया

एशिया कप 2025 (Asia Cup 2025) से पहले पूर्व क्रिकेटर निकोलस सलदान्हा का 83 साल की उम्र में निधन हो गया, जिससे खेल जगत शोक में डूब गया। हालाँकि उन्हें भारतीय टीम के लिए एक भी अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने का मौका नहीं मिला, लेकिन उन्होंने महाराष्ट्र के लिए प्रथम श्रेणी क्रिकेट में अहम योगदान दिया। महाराष्ट्र के पूर्व रणजी खिलाड़ी निकोलस सलदान्हा ने 83 साल की उम्र में पुणे में अंतिम सांस ली।

एमसीए ने निकोलस सलदान्हा के निधन की सूचना दी

महाराष्ट्र क्रिकेट संघ ने सलदान्हा को “हमारे सर्वश्रेष्ठ” खिलाड़ियों में से एक बताया। एमसीए ने एक बयान में कहा, “निकोलस एक समर्पित और प्रतिभाशाली क्रिकेटर थे जिन्होंने महाराष्ट्र में खेल में महत्वपूर्ण योगदान दिया। एक दाएँ हाथ के बल्लेबाज और दाएँ हाथ के मध्यम गति के गेंदबाज़, वह अपने प्रभावशाली हरफनमौला प्रदर्शन और खेल भावना के लिए जाने जाते थे।”

ये भी पढिए : एशिया कप 2025 से पहले टीम में हुआ बड़ा बदलाव हुआ, चयनकर्ता ने अपने पद से दिया इस्तीफा

महाराष्ट्र के लिए 57 प्रथम श्रेणी मैच खेले

एशिया कप (Asia Cup 2025) 2025 से पहले दुनिया को अलविदा कहने वाले निकोलस का जन्म 23 जून, 1942 को नासिक में हुआ था। सलदान्हा एक दाएँ हाथ के बल्लेबाज और बाएँ हाथ के स्पिनर के रूप में जाने जाते थे। उन्होंने महाराष्ट्र के लिए 57 प्रथम श्रेणी मैच खेले, जिसमें 2,066 रन बनाए और 138 विकेट लिए। उनका सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर 142 रन था, जबकि उनका बल्लेबाजी औसत 30.83 था। उन्होंने 76 पारियों में रन बनाए हैं।

सलदान्हा अपनी शानदार फील्डिंग के लिए जाने जाते

एशिया कप 2025 (Asia Cup 2025) से पहले दुनिया को अलविदा कहने वाले इस खिलाड़ी को मैदान पर अपनी चुस्त फील्डिंग के लिए मशहूर सलदान्हा ने अपने करियर में 42 कैच लपके। प्रथम श्रेणी क्रिकेट में उनके नाम एक शतक भी है।

उन्होंने गेंदबाजी में छह बार पाँच या उससे ज़्यादा विकेट लिए हैं और उनका गेंदबाजी औसत 22.48 रहा है। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन एक पारी में 41 रन देकर 6 विकेट लेना था। लेकिन वह दस विकेट के आंकड़े तक नहीं पहुँच पाए।

Read More at hindi.cricketaddictor.com