भारत लॉन्च करेगा मिशन सुदर्शन चक्र, पीएम मोदी ने की शक्तिशाली नई हथियार प्रणाली की घोषणा

Independence Day 2025: लाल किला के प्राचीर से पीएम मोदी ने सुदर्शन चक्र मिशन लॉन्च करने का ऐलान किया है। पीएम मोदी ने कहा कि, ये सुदर्शन चक्र एक पावरफुल वेपन सिस्टम होगा, जो कि दुश्मन के हमले को ध्वस्त करेगा। दुश्मनों को ध्वस्त करने के साथ-साथ ये चक्र दुश्मन पर हिटबैक भी करेगा। इसी के आगे पीएम ने कहा कि हम सुदर्शन चक्र मिशन को अगले दस साल में प्रखरता से आगे बढ़ाएंगे, जिसका लगातार विस्तार होता जाएगा। इस मिशन के तहत वर्ष 2035 तक देश के सभी महत्वपूर्ण स्थलों को कवर किया जाएगा। ऐसे में देश का हर नागरिक सुरक्षित महूसस करेगा। श्रीकृष्ण से प्रेरणा लेकर हमने सुदर्शन चक्र की राह को चुना है।

—विज्ञापन—

Read More at hindi.news24online.com