Independence day picks : फाइनेंशियल फ्रीडम वाले इन शेयरों पर लगाएं दांव, अगले 15 अगस्त तक चमक सकती है किस्मत – independence day picks bet on these stocks that provide financial freedom your luck may shine by next 15th august

नए भारत की शक्ति का पूरी दुनिया लोहा मानती है। अंतरिक्ष, इकोनॉमी, डिफेंस, खेल जैसे हर फील्ड में भारत लगातार नए इतिहास रच रहा है। युद्ध,टैरिफ वॉर के चलते जब पूरी दुनिया की इकोनॉमी उथल-पुथल से गुजर रही है,तब भारतीय इकोनॉमी दमदार घरेलू ट्रिगर की वजह से मजबूती से खड़ी है। भारतीय बाजार भी FIIs की बिकवाली के बावजूद अपना दम खम दिखा रहे हैं। इकोनॉमिक स्लोडाउन,टैरिफ जैसी मुश्किलों का हम हिम्मत से सामना कर रहे हैं। इस चुनौती भरे समय में हमें ऐसे पोर्टफोलियो की जरूरत है जो तमाम टेंशन से आजादी दिला सके।

इसी आजाद पोर्टफोलियो के लिए दमदार शेयर बताने के लिए AUM Capital के राजेश अग्रवाल, Chola Securities के धर्मेश कांत और MOFSL के सिद्धार्थ खेमका मौजूद हैं।

AUM CAPITAL के राजेश अग्रवाल की पसंद

EID PARRY : ये देश की एक बड़ी शुगर बनाने वाली कंपनी है। इसके 7 प्लांट में रोजाना 40,300 टन क्रशिंग की क्षमता है। कंपनी के पास 140 MW को-जेनरेशन की क्षमता भी है। कंपनी के तिमाही नतीजे अच्छे रहे हैं। राजेश अग्रवाल की इस स्टॉक में 1 साल के 1160 रुपए के लक्ष्य के लिए खरीदारी की सलाह है।

LAURUS LABS : राजेश अग्रवाल की इस स्टॉक में 1 साल के 864 रुपए के लक्ष्य के लिए खरीदारी की सलाह है। उनका कहना है कि कंपनी के CDMO बिजनेस में रैम्प-अप जारी है। बेहतर सेगमेंटल मिक्स के चलते EBITDA मार्जिन में सुधार देखने को मिल सकता है।

SUNTV : राजेश अग्रवाल की SUNTV में भी खरीदारी की सलाह है। उनका कहना है कि इस स्टॉक में अगले 15 अगस्त तक 597 रुपए का टारगेट हासिल हो सकता है। तमिल, तेलगू, मलयालम, मराठी जैसी भाषाओं में कंपनी के चैनल हैं। कंपनी देशभर में FM रेडियो भी चलाती हैं। IPL में भी कंपनी के पास सनराइज हैदराबाद जैसी टीम है।

मोतीलाल ओसवाल के सिद्धार्थ खेमका की टॉप पिक्स

JK CEMENT : सिद्धार्थ खेमका की JK CEMENT में 8000 रुपए के टारेगट के लिए खरीदारी की सलाह। ये टारगेट 1 साल में हासिल हो सकता है। कंपनी को EBITDA अनुमान के मुताबिक रहा है। इसमें सालाना आधार पर 41 फीसदी की मजबूत ग्रोथ देखने को मिली है। कंपनी का EBITDA/टन भी अनुमान के पास रहा है। ये सालाना आधार पर 22 फीसदी बढ़कर 1,226 रुपए के आसपास रहा है। सेंट्रल और साउथ रीजन से मजबूत वॉल्यूम ग्रोथ देखने को मिली है। कंपनी ने FY26 के लिए ग्रे सीमेंट वॉल्यूम गाइडेंस बरकरार रखा है।

SBI Target price : सिद्धार्थ खेमका ने SBI में भी 1 साल के 925 रुपए के लक्ष्य के लिए खरीदारी की सलाह दी है। कंपनी में पिछले 4 साल से 37 फीसदी अर्निंग्स ग्रोथ रही है। रिटेल सेगमेंट के PBT में 49 फीसदी की सालाना ग्रोथ रही है। बैंक ने मजबूत एसेट क्वालिटी बरकरार रखा है। 8.8 करोड़ YONO यूजर्स के मजबूत डिजिटल मौजूदगी है।

VISHAL MEGA MART : सिद्धार्थ खेमका को VISHAL MEGA MART भी पसंद है। उनकी इसमें 1 साल के 165 रुपए के टारगेट के लिए खरीदारी की सलाह है। कंपनी 472 शहरों में 717 स्टोर चला रही है। कंपनी की योजना हर साल 100 नए स्टोर जोड़ने की है। FY25–28 में सालाना 19%/20%/24% रेवेन्यू/EBITDA/PAT की उम्मीद है। पहली तिमाही में रेवेन्यू 21 फीसदी बढ़कर 2140 करोड़ रुपए पर रही है। पहली तिमाही में कंपनी ने 21 स्टोर खोले हैं।

Market outlook : हल्की बढ़त के साथ बंद हुआ बाजार, जानिए 18 अगस्त को कैसी रह सकती है इसकी चाल

चोला सिक्योरिटीज के धर्मेश कांत की पसंद

HAL: हिन्दुस्तान एयरोनॉटिक्स में धर्मेश कांत की 5600 रुपए के 1 साल के लक्ष्य के लिए खरीदारी की सलाह है। पहली तिमाही में मजबूत ऑपरेशनल नंबर्स देखने को मिले हैं। यह कई वर्षों के लिए स्ट्रक्चरल ग्रोथ स्टोरी है। इस साल मार्च तक 1,89,000 करोड़ रुपए की ऑर्डर बुक थी।

NTPC GREEN ENERGY : इस स्टॉक में भी धर्मेश कांत की 140 रुपए के 1 साल के लक्ष्य के लिए खरीदारी की सलाह है। पहली तिमाही के नतीजे मजबूत रहे हैं। कंपनी की मार्जिन स्टेबल है। FY27 तक 19 GW पावर जनरेशन का लक्ष्य है। शेयर की री-रेटिंग की संभावना है।

HERO MOTOCORP: इस स्टॉक में धर्मेश कांत की 5100 रुपए के 1 साल के लक्ष्य के लिए खरीदारी की सलाह है। मोटरसाइकिल की बिक्री में तेजी आई है। सालाना आधार पर जून और जुलाई में बिक्री अच्छी रही है। फेस्टिव सीजन में बिक्री में बढ़ोतरी संभव है। कंपनी अगस्त में 5 लाख से ज्यादा गाड़ियां बेच सकती है। कंपनी के मार्जिन में भी सुधार हो सकता है।

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

Read More at hindi.moneycontrol.com