कौन हैं वो एक्ट्रेस? जिसकी वजह से अल्लू अर्जुन और राम चरण के बीच हुआ तनाव , 18 साल से नहीं हुई बात

तेलगु फिल्म इंडस्ट्री के दो ऐसे सुपरस्टार हैं जो की कज़िन  हैं। जी हाँ हम बात कर रहे हैं तमिल स्टार अल्लु अर्जुन और राम चरण की। दोनों ही स्टार्स के बीच तनाव देखने को मिलता है वहीं जब की इनके फैमली के रिलेशन काफी अच्छे हैं। स्टार्स  को लेकर ये अफवाह तब उड़ी अल्लु अर्जुन ने राम चरण को इंस्टा ग्राम से अनफॉलो कर दिया था। वहीं दोनों के  रिश्तों को लेकर  बताया जाता है कि इन दोनों भाइयों के रिश्ते में ये दरार एक बॉलीवुड एक्ट्रेस की वजह से आई थी। जिसके चलते  दोनों स्टार भाइयों ने 18 साल तक एक-दूसरे से बात नहीं की। आइए जानते हैं कि वो कौन-सी बॉलीवुड एक्ट्रेस हैं। जिसकी वजह से राम चरण और अल्लू अर्जुन के रिश्ते खराब हो गए।

पढ़ें :- Neha Sharma Hot pic: सिजलिंग गाउन में नेहा शर्मा ने दिखाया कर्वी फिगर, वायरल हुई तस्वीरें

कौन हैं वो एक्ट्रेस?

कई रिपोर्टों के अनुसार, अर्जुन अल्लू और राम चरण के बीच एक्ट्रेस नेहा शर्मा की वजह से विवाद हुआ था। नेहा शर्मा को लोग उनकी बॉलीवुड डेब्यू फिल्म ‘क्रूक’ की वजह से जानते हैं। इस फिल्म में उन्होंने इमरान हाशमी के साथ काम किया था। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट हुई और रातोंरात नेहा स्टार बन गईं। बता दें कि नेहा अपने करियर कि शुरुआत साउथ इंडस्ट्री से कि थी।

कब हुई मामले की शुरुआत?

ये बात तब की है जब अर्जुन अल्लू और राम चरण ने तेलुगु सिनेमा में अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। रिपोर्टों के अनुसार, अल्लू अर्जुन अपने करियर की शुरुआत में एक्ट्रेस नेहा शर्मा के साथ रोमांटिक रिलेशनशिप में थे। अल्लू अर्जुन तो नेहा के साथ शादी करने के बारे में भी सोच रहे थे। लेकिन इसी बीच साल 2007 में आई फिल्म ‘चिरुथा’ में नेहा और राम चरण ने एक साथ काम किया। ये दोनों ही एक्टर्स की पहली फिल्म थी।

यहां से बिगड़ी बात

फिल्म ‘चिरुथा’ की शूटिंग के दौरान नेहा और राम चरण के बीच बढ़ती नजदीकियों की खबरें आने लगीं, जो कि  अल्लु अर्जुन को बिलकुल पसंद  नहीं आईं। माना जा रहा है कि अल्लू अर्जुन को इस बात का सबसे ज्यादा बुरा लग रहा था कि उनके ही कजिन ने उनके साथ ऐसा किया। एक रिपोर्ट के मुताबिक, इन खबरों के बाद दोनों भाइयों के बीच काफी तीखी बहस हुई।

 

Read More at hindi.pardaphash.com