पाकिस्तान के सेना प्रमुख जनरलआसिम मुनीर ने भारत को परमाणु हमले की दी धमकी, पूरी दुनिया में हो रही है अब इनकी थू-थू

वॉशिंगटन। पाकिस्तान के सेना प्रमुख जनरल आसिम मुनीर अपने अमेरिका दौरे में विवाद खड़ा कर लिया है। यह विवाद तब तेजी से चर्चा और विरोध का विषय बन गया जब आसिम मुनीर ने​ बिना दिमाग लगाये ही भारत को परमाणु हमले की धमकी दे डाली। तब से ये घमकी मुनीर का मजाक बन गया। मुनीर ने धमकी के साथ ही भारत की तुलना मर्सिडीज से और पाकिस्तान की डंप ट्रक से की। इसके अलावा उन्होंने पाकिस्तान के उज्जवल भविष्य की कामना ​भी किया। मुनीर की इस हरकत ने पाकिस्तान और मुनीर दोनो की सोशल मीडिया पर जमकर मज़ाक उड़ रहा है। बताते चले कि पाकिस्तानी सेना प्रमुख व फील्ड मार्शल आसिम मुनीर अमेरिका के दौरे में रहे। जहां उन्होंने भारत को परमाणु हमले की धकमी डे डाली वे यहां तक दावा कर गए कि उनके देश पर अस्तित्व का खतरा मंडराया तो आधी दुनिया को बर्बाद कर देंगे। इसके साथ-साथ व ऐसी बात मान ली की, जिसके लिए उनकी पूरी दुनिया में थू-थू हो रही है मजाक उड़ा रहा है।

पढ़ें :- पाक आर्मी चीफ मुनीर की बकवास पर MEA का बुलंद जवाब, जम्मू कश्मीर भारत का अभिन्न अंग, अब सिर्फ तुम्हारा ‘Exit’ है बाकी!

मुनीर ने पूर्व भारतीय प्रधानमंत्री वाजपेयी के इस कथन का भी जिक्र किया कि पाकिस्तानी प्रवासी खुलकर अमेरिका में प्रवास करना “प्रतिभा पलायन नहीं, बल्कि प्रतिभा प्राप्ति” है। उन्होंने कहा कि अमेरिका, सऊदी अरब, संयुक्त अरब अमीरात और चीन के साथ मजबूत होती साझेदारियों और 64 फीसदी आबादी के सक्रिय युवाओं के साथ, पाकिस्तान का भविष्य उज्ज्वल है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार पाकिस्तान की तेल और खनिज संपदा का बखान करने के बीच पाकिस्तान के सैन्य प्रमुख ने अनजाने में यह स्वीकार करके खुद को और अपने देश को शर्मिंदा कर दिया कि भारत के मुकाबले उनकी स्थिति जमीन पहुंच गई। मुनीर ने कथित तौर पर फ्लोरिडा में एक पाकिस्तानी कम्युनिटी ईवेंट में कहा, ‘भारत हाईवे पर फेरारी जैसी मर्सिडीज चला रहा है, लेकिन हम बजरी से भरे डंप ट्रक हैं। अगर ट्रक कार से टकराता है, तो नुकसान किसका होगा?’।

Read More at hindi.pardaphash.com