नई दिल्ली। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की मुलाकात की चर्चाओं ने जोर पकड़ लिया है। इन मुलाकात की चर्चाओं के बीच यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की की चेतावनी आई है। उन्होंने कहा कि, यूक्रेन के बिना कोई भी शांति समझौता मृत समाधान माना जाएगा। दरअसल, ट्रंप और पुतिन के बीच 15 अगस्त को मुलाकात को सकती है। इस मुलाकात में रूस और यूक्रेन युद्धविराम की चर्चा हो सकती है।
पढ़ें :- चीन ने दिया भारत साथ, चीन के राजदूत ने ट्रंप के टैरिफ वाले फैसले को बताया गलत
ट्रंप-पुतिन की मुलाकात को लेकर जेलेंस्की ने कहा कि संविधान में निहित यूक्रेन की क्षेत्रीय अखंडता पर कोई समझौता नहीं किया जा सकता है। स्थायी शांति समझौता के लिए यूक्रेन की आवाज को भी शामिल किया जाना चाहिए। यूक्रेन रूस को उसके किए के लिए कोई पुरस्कार नहीं देगा। यूक्रेनी लोग अपनी जमीन पर रूस को कब्जा नहीं करने देने वाले हैं। जेलेंस्की ने कहा कि कोई भी समाधान जो यूक्रेन के बिना हो, वह शांति के खिलाफ भी है। इनसे कुछ हासिल नहीं होगा। ये बेजान समाधान हैं, ये कभी काम नहीं आएंगे।
दरअसल, काफी दिनों से अटकलें थीं कि, पुतिन और ट्रंप के बीच मुलाकात हो सकती है। इस मुलाकात में रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध को लेकर चर्चा हो सकती है। अब ट्रंप ने खुद इसका एलान किया है। ट्रंप ने कहा कि, पुतिन से उनकी मुलाकात 15 अगस्त को अलास्का में मुलाकात करेंगे। दोनों नेता यूक्रेन युद्ध पर चर्चा करेंगे। ट्रंप की इस घोषणा के बीच, मोर्चे पर लड़ रहे यूक्रेनी सैनिकों को कूटनीतिक हल की ज्यादा उम्मीद नहीं है। ट्रंप ने लगभग दो हफ्ते पहले पुतिन को बमबारी रोकने का अल्टीमेटम दिया था और धमकी दी थी कि अगर रूस पीछे नहीं हटता तो अतिरिक्त प्रतिबंध और रूसी तेल खरीदने वाले देशों पर टैरिफ लगाए जाएंगे।
Read More at hindi.pardaphash.com