लखनऊ। प्रयागराज में इन दिनों बाढ़ का कहर जारी है। दूसरी तरफ लगातार हो रही बारिश से लोगों के घरों में पानी घुस रहा है। अब प्रयागराज का थाना पूरी तरह से जलमग्न हो गया है। इसकी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस वीडियो को शेयर करते हुए सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा, ये भाजपाई भ्रष्टाचार है जो बाढ़ बनकर प्रयागराज में घर-घर तक पहुंच गया है।
पढ़ें :- भाजपा सरकार के इशारों पर हुआ हमला, प्रदेश की कानून व्यवस्था ध्वस्त…स्वामी प्रसाद मौर्य ने लगाया बड़ा आरोप
अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, प्रयागराज के नाम पर 20 हज़ार करोड़ का स्मार्ट सिटी का जो फंड भाजपाई निगल गये, अगर ‘महाकुंभ के उस महाकोष’ का एक अंश भी सीवर और नाला सफ़ाई में लग जाता तो प्रयागराज का ये थाना आज तालाब न बनता। ये भाजपाई भ्रष्टाचार है जो बाढ़ बनकर प्रयागराज में घर-घर तक पहुंच गया है। भाजपा जाए तो सब कुछ सुधर जाए।
प्रयागराज के नाम पर 20 हज़ार करोड़ का स्मार्ट सिटी का जो फंड भाजपाई निगल गये, अगर ‘महाकुंभ के उस महाकोष’ का एक अंश भी सीवर और नाला सफ़ाई में लग जाता तो प्रयागराज का ये थाना आज तालाब न बनता।
ये भाजपाई भ्रष्टाचार है जो बाढ़ बनकर प्रयागराज में घर-घर तक पहुँच गया है।
भाजपा जाए तो… pic.twitter.com/heYA8wM5Z8
पढ़ें :- Lucknow School Closed : लखनऊ में भारी बारिश को देखते हुए नर्सरी से क्लास 8 तक सभी स्कूलों में छुट्टी घोषित
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) August 8, 2025
प्रयागराज में बाढ़ का कहर जारी
बता दें कि, प्रयागराज के कई हिस्से इन दिनों बाढ़ से बुरी तरह से प्रभावित हैं। लोगों के घरों में पानी घुसने के कारण जन जीवन पूरी तरह से अस्त व्यस्त हो गया है। बाढ़ पीड़ितों की मदद का सरकार दावा कर रही है लेकिन विपक्षी दल के नेता उनके दावों को सिर्फ कागजी बता रहे हैं।
Read More at hindi.pardaphash.com