लोकतंत्र में जनता का निर्णय सर्वमान्य होता है, चुनाव आयोग पर प्रहार करके राहुल गांधी जनता के विवेकशील निर्णय का अपमान कर रहे: राहुल गांधी

नई दिल्ली। कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को चुनाव आयोग पर बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने महाराष्ट्र, हरियाणा, समेत अन्य चुनाव में बड़ी हेराफेरी का आरोप लगाया है। अब राहुल गांधी के आरोपों के बाद भाजपा नेता और केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा, लोकतंत्र में जनता का निर्णय सर्वमान्य होता है, और चुनाव आयोग पर प्रहार करके राहुल गांधी जनता के विवेकशील निर्णय का अपमान कर रहे हैं।

पढ़ें :- राहुल गांधी बोले- वोट चोरी हमारे लोकतंत्र पर है एटम बम, चुनाव आयोग से कहा साबित कीजिए बीजेपी के साथ नहीं है मिलीभगत

धर्मेंद्र प्रधान ने सोशल मीडिया एक्स पर इसको लेकर एक पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने कहा, ‘बयान बहादुर’ राहुल गांधी सत्ता के वियोग में पूरी तरह से बौखला गए हैं। वैचारिक रूप से खोखली कांग्रेस पार्टी सुनियोजित तरीके से संवैधानिक संस्थाओं पर हमले कर रही है। इस सोची-समझी चालबाज़ी के पीछे भारत के लोकतंत्र और संविधान के प्रति किसी बड़े षड्यंत्र की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता है। क्योंकि, इनके परिवार का इतिहास भी ‘आपातकाल’ के काले अध्याय से भरा हुआ है।

उन्होंने आगे कहा, लोकतंत्र में जनता का निर्णय सर्वमान्य होता है, और चुनाव आयोग पर प्रहार करके राहुल गांधी जनता के विवेकशील निर्णय का अपमान कर रहे हैं। राहुल गांधी, तब कहां थे जब चुनाव आयोग ने बिहार में SIR के संबंध में हर पार्टी को शिकायत दर्ज कराने के लिए आमंत्रित किया था, तब न तो कांग्रेस और न INDI गठबंधन का कोई दल चुनाव आयोग के पास गया।

ये दोहरापन अब नहीं चलेगा कि जीत पर चुनाव आयोग ठीक और हार पर पक्षपाती! राहुल गांधी को समझना होगा कि उनके परिवार की जीत लोकतंत्र की परिभाषा नहीं है। ऐसे लोकतंत्र और संविधान विरोधियों को अब बिहार की जनता भी करारा जवाब देने जा रही है।

पढ़ें :- 25 लोकसभा सीटों के कारण प्रधानमंत्री बने नरेंद्र मोदी, चुनाव आयोग, BJP से मिला हुआ है और उनकी कर रहा मदद : राहुल गांधी

Read More at hindi.pardaphash.com