‘परिवार की लिस्ट गिनवाने लगते हैं, 11 सालों से तो..,’ नेहरू का नाम लेने पर प्रियंका गांधी ने गृहमंत्री को घेरा

मंगलवार को संसद में ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा हो रही है। कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने पहलगाम हमले पर सरकार को घेरा। वहीं नेहरू का नाम लेने पर प्रियंका गांधी ने गृहमंत्री अमित शाह को घेरते हुए कहा कि परिवार की लिस्ट गिनवाने लगते हैं। 11 साल से तो आप सत्ता में हैं। प्रियंका गांधी ने कहा कि नेहरू ने क्या किया, इंदिरा ने क्या किया, यहां तक कि वो (अमित शाह) मेरी मां के आंसूओं तक चले गए। लेकिन ये जबाव नहीं दे पाए कि जब हम पूरी तरह से जीतने वाले थे तो जंग क्यों रुकी? 

मुंबई हमले का जिक्रकर बताया कांग्रेस का शासन

सांसद प्रियंका गांधी ने कहा कि पहलगाम हमले में 26 लोगों को निर्मम हत्या हुई। लेकिन गृहमंत्री, प्रधानमंत्री किसी ने इसकी जिम्मेदारी नहीं ली। कहा कि मुंबई हमले में उसी दौरान सभी आतंकियों को मार दिया गया। बाद में 1 आंतकी को फांसी दी गई। प्रियंका ने कहा कि उस समय महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री ने इस्तीफा दिया। गृहमंत्री ने जिम्मेदारी समझी और इस्तीफा दिया। सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि पुलवामा हमला, उरी हमला, पहलगाम हमले हुए लेकिन क्या गृहमंत्री, रक्षा मंत्री की जिम्मेदारी नहीं ली, न ही जिम्मेदारी ली।

—विज्ञापन—

यह भी पढ़ें: अखिलेश से पूछा- पाकिस्तान से आपकी बात होती है क्या? अमित शाह का लोकसभा में बड़ा हमला

सरकार ने भगवान भरोसे छोड़ दिया

संसद में प्रियंका गांधी ने सरकार को घेरते हुए कहा कि 22 अप्रैल को पहलगाम में 26 भारतीयों को उनके परिवार के सामने मारा गया। लोग सरकार भरोसे पहलगाम गए थे, सरकार ने उन्हें भगवान भरोसे छोड़ दिया। गांधी ने कहा कि 1 घंटे तक आंतकियों ने हैवानियत की। लेकिन वहां कोई सिक्योरिटी नहीं थी। सेना का कोई जवान नहीं था। प्रियंका ने सरकार से पूछा कि क्या सरकार नहीं जानती बैसरन घाटी में रोजाना सैकड़ों घूमने जाते हैं। वहां तक पहुंचने का रास्ता जंगल होते हुए जाता है।

—विज्ञापन—

Read More at hindi.news24online.com