नई दिल्ली। इस्लामिक स्टेट (Islamic State) समर्थित विद्रोहियों ने पूर्वी कांगो में चर्च पर हमला कर दिया। रविवार को हुए इस हमले में कम से कम 21 लोग मारे जाने की आशंका है। नागरिक संस्था के एक नेता ने इस बारे में जानकारी दी है। यह हमला पूर्वी कांगो के कोमांडा में एक कैथोलिक चर्च परिसर में रात लगभग एक बजे एलाइड डेमोक्रेटिक फोर्स (ADF) के सदस्यों ने किया है। हमले में कई मकानों और दुकानों को भी जला दिया गया है।
पढ़ें :- Congo Boat Disaster Death: कांगो में आग लगने के बाद पलटी नाव, 148 लोगों की मौत, सैंकड़ों लापता
कोमांडा में नागरिक संस्था समन्वयक, डियूडोने डुरानथाबो ने एसोसिएटेड प्रेस (Associated Press) से कहा कि हमले में 21 से अधिक लोगों को गोली मार दी गई और हमें कम से कम तीन जले हुए शव मिले हैं। कई मकानों के जल जाने की भी सूचना मिली है। तलाशी अभियान जारी है। कोमांडा में स्थित इतुरी प्रांत में कांगो सेना के एक प्रवक्ता ने 10 लोगों की मौत की पुष्टि की है।
इतुरी में डीआरसी सेना के प्रवक्ता लेफ्टिनेंट जूल्स एनगोंगो (Army spokesman Lieutenant Jules Ngongo) ने कहा कि रविवार सुबह पता चला कि कोमांडा से कुछ ही दूरी पर एक चर्च में हथियारबंद लोगों ने छुरे के साथ घुसपैठ की, जहां कई लोगों की हत्या कर दी गई और कुछ दुकानों में आग लगा दी गई। इस महीने की शुरुआत में भी इस समूह ने इतुरी में दर्जनों लोगों की हत्या कर दी थी, जिसे संयुक्त राष्ट्र के एक प्रवक्ता ने खूनी संघर्ष बताया था।
रिपोर्ट : सतीश सिंह
पढ़ें :- BreakingNews -अमेरिका के लुइसियाना राज्य में नए साल जश्न पर आतंकी हमला, वाहन से कुचलकर 10 की मौत, 30 से ज्यादा घायल
Read More at hindi.pardaphash.com