लखनऊ। उत्तर प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था पर अक्सर सवाल उठते रहते हैं। कहीं अस्पतालों में मरीजों का उपचार नहीं हो रहा तो कहीं मरीजों को एंबुलेंस नहीं मिल रही। इस तरह के कई ऐसे मामले सामने आते हैं, जिस पर स्वस्थ्य विभाग चुप्पी साध लेता है।
पढ़ें :- UP IAS TRANSFER : यूपी में चली तबादला एक्सप्रेस, 19 ADM को मिली नई तैनाती
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अब यूपी की स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए एक वीडियो को शेयर किया है। ये वीडियो यूपी के फतेहपुर की बताई जा रही है। इस वीडियो में दिख रहा है कि, एक मरीज को चारपाई पर लिटाकर उसे उपचार करने के लिए अस्पताल लाया गया है।
अखिलेश यादव ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, मेडिकल सेवा की दुर्दशा और दुर्गति में उप्र की भाजपा सरकार रिकार्ड पर रिकॉर्ड बना रही है। भाजपा जाए तो स्वास्थ्य आए। इस वीडियो के वायरल होने के बाद अब स्वास्थ्य व्यवस्था पर कई तरह के सवाल खड़े होने लगे हैं। इसके साथ ही मरीज को एंबुलेंस तक नहीं मुहैया हो पा रही है, जिसके कारण उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
स्वास्थ्य विभाग पर अक्सर उठ रहे सवाल
यूपी के स्वास्थ्य विभाग पर अक्सर सवाल उठते हैं। अक्सर देखा जाता है कि, मरीज को सही समय पर उपचार नहीं मिल पाता। कहीं अस्पतालों में डॉक्टरों की गैरमौजूदगी भी मरीजों की परेशनियां बढ़ा देती हैं। हालांकि, यूपी के स्वास्थ्य मंत्री बृजेश पाठक लगातार स्वास्थ्य सुविधाओं को दुरूस्त करने का दावा करते हैं और इसको लेकर वो छापेमारी भी करते रहते हैं। लेकिन डॉक्टरों और कर्मचारियों के रवैए से अक्सर सवाल खड़े होते रहते हैं।
पढ़ें :- यूपी स्वास्थ्य विभाग पर चला डिप्टी सीएम बृजेश पाठक का चाबुक, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी समे इनको किया सस्पेंड
Read More at hindi.pardaphash.com