मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भोपाल में करेंगे 406 करोड़ की औद्योगिक इकाइयों का भूमिपूजन

भोपाल। मध्यप्रदेश के मुखिया डॉ. मोहन यादव आज एमपी के राजधानी भोपाल में करेंगे 406 करोड़ की औद्योगिक इकाइयों का भूमिपूजन, यहां अब नई फैक्ट्रियों के खुलने से लगभग 1500 लोगों को रोजगार मिल सकेगा। सीएम ने कार्यक्रम के दौरान ही गोकलदास एक्सपोर्ट्स की गारमेंट यूनिट का दौरा करेंगे जहां 2500 महिलाएं काम करती हैं। इसी के साथ वे उद्योगपतियों से संवाद भी करेंगे। बताते चले कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज भोपाल के अचारपुरा इंडस्ट्रियल एरिया को ऐतिहासिक बनाने वाले हैं। वे आज 406 करोड़ रुपए के निवेश से बनने वाली 5 बड़ी औद्योगिक इकाइयों का भूमिपूजन करेंगे जो टेक्सटाइल, फार्मा और इलेक्ट्रॉनिक्स क्षेत्रों में 12.88 हेक्टेयर भूमि पर स्थापित होंगी। इस दौरान 8 अन्य उद्योगों को जमीन आवंटन के आशय पत्र भी सौंपे जाएंगे। अचारपुरा में गोकलदास एक्सपोर्ट्स की गारमेंट यूनिट का भ्रमण भी करेंगे, जहां 2500 महिलाएं कार्यरत हैं। मुख्यमंत्री इन महिला श्रमिकों से बातचीत करेंगे और उत्पादन प्रक्रिया का जायजा लेंगे।

पढ़ें :- GIS से टैक्सटाइल उद्योग में निवेश को बड़े पैमाने पर मिला बढ़ावा : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 

भोपाल के अचारपुरा क्षेत्र को विशेष रूप से टेक्सटाइल और फार्मा सेक्टर के लिए विकसित किया जा रहा है। इसके अलावा मुख्यमंत्री 8 नई इकाइयों को भूमि आवंटन के आशय-पत्र भी सौंपेंगे। इनमें शामिल हैं महालक्ष्मी दाल उद्योग, जियो फिल्टेक, प्रवाह एंटरप्राइजेज, योगी इंडस्ट्रीज, अजमेरा इंडस्ट्रीज, सामवी एंटरप्राइजेज और बैग क्रिएशन इंडिया। ये आठ उद्योग लगभग 12,495 वर्ग मीटर ज़मीन पर करीब 17.7 करोड़ रुपये का निवेश करेंगे और 186 से ज़्यादा लोगों को नौकरी देंगे।

Read More at hindi.pardaphash.com