Bangladesh Fighter Jet Crash: बांग्लादेशी वायुसेना का एक एफ-7 लड़ाकू (Bangladesh Air Force’s F-7 fighter plane crashes) विमान सोमवार को कॉलेज परिसर में गिर गया। हादसे में एक युवक की मौत हो गई। हादसे के वक्त माइलस्टोन कॉलेज में बच्चे मौजूद थे। जिससे स्कूल और आसपास के इलाके में अफरा तफरी मच गई। इस हादसे के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं, जिनमें स्कूली छात्र अपनी जान के लिए इधर-उधर दौड़ते हुए नजर आ रहे हैं।
पढ़ें :- Yogi Cabinet meeting: योगी सरकार की कैबिनेट बैठक में 37 अहम प्रस्तावों पर लगी मुहर, महिलाओं के नाम रजिस्ट्री कराने पर मिलेगी छूट
بنگلہ دیش میں فوجی تربیتی طیارہ سکول پر گر کر تباہ ، ایک طالبعلم جاں بحق متعدد زخمی
بنگلہ دیش ایئرفورس کا تربیتی طیارہ F 7 BGI ڈھاکہ کے اٹارا علاقہ میں واقع سکول پر گر کر تباہ ہوا
ایمبولینسز اور فائر بریگیڈز جائے حادثہ پر موجود ، ریسکیو آپریشن جاری pic.twitter.com/XKd4hg7xJb— Ali Tanoli (@alitanoli889) July 21, 2025
बांग्लादेश वायु सेना का प्रशिक्षण विमान F 7 BGI ढाका के उत्तरा इलाके में एक स्कूल से टकरा गया। दुर्घटनास्थल पर एम्बुलेंस और दमकल गाड़ियां मौजूद हैं, बचाव अभियान जारी है। हजरत शाहजलाल इंटरनेशनल एयरपोर्ट के एक वरिष्ठ अधिकारी ने इस घटना की पुष्टि की,लेकिन दुर्घटना के कारणों या हताहतों के बारे में तत्काल जानकारी नहीं दी। प्राप्त जानकारी के अनुसार, एफ-7 एक चाइनीज विमान है।
पढ़ें :- “खुशखबरी” बैंक ऑफ बड़ौदा में एलबीओ भर्ती की आवेदन तिथि बढ़ी,पहले 24 जुलाई थी लास्ट डेट, अब इस दिन होगी परीक्षा
वहीं, हादसे की जानकारी मिलते ही बांग्लादेश सेना के जवान और फायर सर्विस व सिविल डिफेंस की आठ यूनिट घटनास्थल पर पहुंच गई हैं और बचाव कार्य शुरू कर दिया है। एक अधिकारी ने बताया कि उन्हें दोपहर 1:18 बजे माइलस्टोन कॉलेज के पास विमान दुर्घटना की सूचना मिली, जिसके बाद तीन यूनिटों घटनास्थल पर काम कर रही हैं, जबकि दो अन्य ईकाइयां सड़क पर तैयार हैं।
Read More at hindi.pardaphash.com