खेत में धान रोपते सपा सांसद प्रिया सरोज का VIDEO हुआ वायरल, यूजर्स कर रहे हैं तारीफ

यूपी के  जौनपुर की मछली शहर लोकसभा सीट से समाजवादी पार्टी (SP) की सांसद प्रिया सरोज का धान की रोपाई करते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को सपा कार्यकर्ता के साथ ही साथ सभी यूजर्स  खूब पसंद कर रहे हैं।प्रिया के इस विडियो पर सभी  लाइक और कमेंट्स कर रहे हैं।

पढ़ें :- Video: रिंकू सिंह से सगाई के बाद सांसद प्रिया सरोज ने थामा बल्ला, क्रिकेट के मैदान पर लगाए शॉट्स

बता दें कि संडे प्रिया सरोज ने वाराणसी में अमूल डेयरी से सटे अपने पैतृक गांव करखियाव के खेत में कुछ महिलाओं के साथ धान की रोपाई की। उन्होंने इसका वीडियो अपने फेसबुक और X एक रील के रूप में अपलोड किया। इसके बाद ये  वीडियो वायरल हो गया। वीडियो में प्रिया सरोज के साथ कई अन्य महिलाएं भी धान के पौधे लगाती नजर आ रही हैं।

पढ़ें :- Video : अंतरराष्ट्रीय बॉक्सर स्वीटी बूरा ने दीपक हुड्डा पर लगाए गंभीर आरोप, बोलीं-मेरे पति को लड़कों में इंटरेस्ट है…

 हाल ही में हुई है सगाई 

बता दें कि सांसद प्रिया सरोज केराकत (जौनपुर) के विधायक तूफानी सरोज की पुत्री हैं। इसके साथ प्रिया सरोज पेशे से सुप्रीम कोर्ट की वकील भी हैं।हाल ही में प्रिया सरोज की सगाई अलीगढ़ के रहने वाले मशहूर क्रिकेटर रिंकू सिंह के साथ हुई है। जल्द ही दोनों शादी करेंगे।

मानसून सत्र को लेकर जानकारी

प्रिया सरोज ने वायरल रील के साथ एक महत्वपूर्ण जानकारी भी शेयर की है। उन्होंने जनपद जौनपुर में 110 विद्यालयों को मर्ज/पेयर्ड करने के आदेश से प्रभावित वर्गों की जिलाधिकारी से जानकारी मांगी है। अपनी पोस्ट में उन्होंने यह भी लिखा है कि 21 जुलाई से 21 अगस्त 2025 तक दिल्ली के संसद भवन में मानसून सत्र आयोजित किया जा रहा है।

 

 

 

Read More at hindi.pardaphash.com