ISKON Temple: ‘चिकन के लिए नहीं, वो चप्पलों के लिए भूखा था’ ISKON में चिकन खाने वाले युवक को लेकर सिंगर बादशाह ने कसा तंज़

इन दिनों सोशल पर एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है  जिसे  देखने के बाद पब्लिक काफी गुस्से में आ गयी है। इसमें  दिखाई दे रहा है कि  एक अफ्रीकी-ब्रिटिश युवक को ISKCON के गोविंदा रेस्टोरेंट में जाता है और वहां जानबूझकर चिकन खाकर लोगों को परेशान करते दिख रहा है।

पढ़ें :- Umrao Jaan movie re-released:आलिया भट्ट ने रेखा के साथ सोशल मीडिया में की फोटो शेयर,जमकर किया तारीफ, कही ये बात,जानियें क्या है मामला

वहीं ISKCON द्वारा चलाया जाने वाला गोविंदा रेस्टोरेंट शुद्ध शाकाहारी रेस्टोरेंट है । यहां किसी भी प्रकार मांसाहारी  खाना नहीं परोसा जाता है और यहां तक कि खाने में लहसुन-प्याज का इस्तेमाल  नही किया जाता  है।  लेकिन इन दोनों युवकों  ने बेशर्मी का सारा  हद पार कर दिया। आप किसी भी धर्म से हो लेकिन आपको सब धर्म का सम्मान करना  चाहिए । इस वीडियो में एक लड़का ISKCON के गोविंदा रेस्टोरेंट के अंदर जाकर चिकन खाते दिख रहा है।

ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी  वायरल हो रहा है। इसमें  लड़का बार-बार वहां के स्टाफ से एक ही सवाल पूछता है जिसपर वो लोग परेशान होकर कहते हैं कि क्या वो बाहर पढ़ नहीं सकता है।  बाहर बोर्ड पर लिखा है कि यहां नॉन वेज नहीं मिलता है और खाने में लहसुन-प्याज भी नहीं पड़ता है।  इसके बाद वो KFC का चिकन निकालकर सबके सामने खाने लगता है। लड़का वहां मौजूद लोगों को भी चिकन ऑफर करता है।  इसके बाद सिक्योरिटी बुलाकर उसे बाहर निकाला जाता है।ये  वीडियो देखने के बाद सोशल मीडिया ये यूजर्स आग बबूला हो गए हैं।

बादशाह का गुस्सा फूटा

वीडियो देखने के बाद लोगों ने लड़के को खरी खोटी सुनाया।  यहाँ तक कि मंदिर का ये अपमान बॉलीवुड सिंगर बादशाह  से नही सहन हो सका। सिंगर ने भी इस लड़के को लेकर अपना आक्रोश  जाहिर किया है। बादशाह ने एक पोस्ट शेयर किया। बता दें सिंगर ने एक्स पर अपनी एक पोस्ट में बादशाह ने लिखा, ‘यहां तक कि चिकन भी शर्मिंदा हो जाएगा।  यह आदमी चिकन के लिए भूखा नहीं था।  वो चप्पलों के लिए भूखा था।  सच्ची ताकत उस चीज का सम्मान करने में है जिसे आप नहीं समझते.’

बता दें इतने स्टार्स  में से बादशाह एक ऐसे स्टार है जिनहोने इस पर बात किया है। सिंगर ने इस पोस्ट से अपने फैंस का दिल जीत लिया। सिंगर के इस पोस्ट पर फैंस तारीफ की पुल बांध रहे हैं।

 

Read More at hindi.pardaphash.com