गाजियाबाद। इस समय उत्तर प्रदेश में सावन के चलते शिव भक्तों व कांवड़ियों के सुरक्षा को लेकर सूबे के मुखिया प्रदेश भर में दौरे पर है। बताते चले कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज गाजियाबाद पहुंचकर दूधेश्वरनाथ मंदिर में दर्शन-पूजन किया। वहीं इलाके में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रही। सांसद अतुल गर्ग और भाजपा महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल भी मंदिर में सीए के साथ भगवान भोलेनाथ की पूजा की। बताते चले कि मंदिर में सावन शिवरात्रि के लिए तीन दिवसीय कांवड़ मेला 21 जुलाई से शुरू होगा जिसमें लाखों शिवभक्त शिव लिंग में जलाभिषेक करेंगे।
पढ़ें :- अमेरिका से इसी माह होगी तीन अपाचे हेलीकाप्टर डिलीवरी, रात के अंधेरे में टारगेट को भेदने में है सक्षम
सावन माह में लोग शिवभक्ति लीन रहते हैं। गाजियाबाद में कल से 23 जुलाई तक शिवरात्रि के पर्व पर दूधेश्वरनाथ मंदिर में लाखों कांवड़िएं व भोलेनाथ के भक्त भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक करेंगे। वहीं आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दूधेश्वरनाथ मंदिर में दर्शन-पूजन कर भगवान भोलेनाथ से आर्शिवाद लिया। सूबे के मुख्यमंत्री के पहुंचने से गाजियाबाद व इसके आसपास के इलाकों में बड़ी सुरक्षा की व्यावस्था की गई है।
जानकारी के हिसाब से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दूधेश्वरनाथ मंदिर में दर्शन के बाद हापुड़ रोड स्थित पुलिस लाइन के लिए रवाना हो गए। वहीं पुलिस लाइन से हेलीकॉप्टर से मेरठ भ्रमण के लिये चले गये। बताते चले कि मुख्यमंत्री मेरठ में कांवड़ियों पर फूलो की बारिश करेंगे और उनकी सुरक्षा को लेकर पूरी जानकारी लेंगे।
पढ़ें :- Kanwar Yatra 2025 : कांवड़ यात्रा के चलते यूपी के इन जिलों में 16 जुलाई से आठ दिनों तक स्कूल बंद
Read More at hindi.pardaphash.com