नई दिल्ली। आजकल किसी के पास जरा सा पैसा आते ही लोग पहला काम खुद तो लग्जरी लाइफ जीना शुरू कर देते हैं। इससे आगे बढ़कर अपने बच्चों को हर ऐशो आराम का सभी संसाधन उपलब्ध कराकर अपना समाज में अपना रुतबा जताने में कोई कसर नहीं छोड़ते हैं, लेकिन आज हम आपको बॉलीवुड के ऐसे परिवार के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनका बेटा पिता हैसियत के उलट या यूं कहें बॉलीवुड चकाचौंध से दूर एक सामान्य आदमी की तरह लो प्रोफाइल वाली जिंदगी जी रहे हैं।
पढ़ें :- अक्षय कुमार और परेश रावल के बीच का विवाद खत्म , हेरा फेरी 3 में दिखेंगे साथ
जी हां बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार (Akshay Kumar) के बेटे आरव भाटिया (22) के बारे में बताने जा रहे हैं जो पूरे समाज के लिए एक मिसाल है। बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार (Bollywood Actor Akshay Kumar) के पास करीब 2,700 करोड़ रुपये से ज्यादा की संपत्ति है, लेकिन उनका बेटा आरव आज भी सेकंड हैंड कपड़े खरीदता और पहनता है, जबकि अपना खाना भी खुद बनाता है और बर्तन भी धोता है। यह बात किसी और ने कही होती तो शायद किसी को यकीन नहीं होगा, लेकिन इसका खुलासा खुद अक्षय कुमार ने किया है।
अक्षय कुमार (Akshay Kumar) ने बताया कि उनका बेटा आरव भाटिया (Aarav Bhatia) बॉलीवुड में जाने के बजाय अपना अलग रास्ता बनाना चाहते हैं। आरव फिलहाल लंदन में रहकर फैशन डिजाइन का कोर्स कर रहे हैं। आरव ने यह फैसला ऐसे समय में किया है जबकि उनके नाना बॉलीवुड सुपरस्टार राजेश खन्ना, नानी प्रसिद्ध भारतीय अभिनेत्री डिपंल कपाड़िया, पिता अक्षय कुमार और माता ट्विंकल खन्ना बॉलीवुड अभिनेत्री हैं। अक्षय कुमार (Akshay Kumar) को तो बॉलीवुड के सफल अभिनेताओं में गिना जाता है।
आरव ने महज 15 साल की उम्र में छोड़ दिया था घर
अक्षय कुमार (Akshay Kumar) के बेटे आरव ने महज 15 साल की उम्र में ही अपना घर छोड़ दिया था। आज वह लंदन में रहते हैं और घर के सारे काम भी खुद ही करते हैं। अक्षय कुमार (Akshay Kumar) ने बताया कि आरव न सिर्फ अपना खाना खुद बनाते हैं, बल्कि बर्तन भी धोते हैं। आरव किसी ब्रांडेड दुकान से कपड़े खरीदने के बजाय लंदन के फुटपाथ से अपनी शॉपिंग करते हैं और कई तो आरव को सेकंड हैंड कपड़े खरीदकर पहनते भी देखा है।
पढ़ें :- ‘सितारे जमीन पर’ सिनेमाघरों में मचा रही धूम, कमाई 100 करोड़ के पार…फिल्म ‘मां’ और ‘कन्नप्पा’ हुए काफी पीछे
कहां से की है पढ़ाई?
आरव की पढ़ाई मुंबई के इकोल मोंडेल वर्ल्ड स्कूल से शुरू हुई और उन्होंने सिंगापुर के यूनाइटेड वर्ल्ड कॉलेज से ग्रेजुएशन किया। फिलहाल वह लंदन में फैशन डिजाइन पढ़ाई कर रहे हैं। जहां अन्य सेलिब्रिटी के बच्चे हाईफाई पार्टीज और रेड कार्पेट पर नजर आते हैं, वहीं आरव इन सभी से दूर बेहद लो प्रोफाइल वाली जिंदगी जी रहे हैं। उनका सोशल मीडिया और पब्लिक अपीयरेंस भी काफी कम है। भले ही उनका परिवार एक लग्जरी लाइफ को अफोर्ड कर सकता है, लेकिन आरव अपने कपड़े तक खुद धोकर पहनते हैं और अकेले रहकर एक स्वतंत्र जिंदगी जी रहे हैं।
जानें किस चीज में करियर बनाएंगे आरव?
अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की मानें तो उनके बेटे आरव को बॉलीवुड में कोई रुचि नहीं है। उनकी मंशा फैशन के क्षेत्र में अपना करियर बनाने की है। आरव को बचपन से ही मार्शल आर्ट में भी रुचि है। उन्हें क्रिएटिव चीजें करना पसंद है, लेकिन बॉलीवुड में अपना करियर बनाने के बारे में वह नहीं सोच रहे हैं। आरव को कई बार पार्टी में देखने के बाद सोशल मीडिया पर उनकी तुलना नाना राजेश खन्ना के लुक से भी की गई, लेकिन आरव ने बॉलीवुड में अपना करियर बनाने से साफ इनकार कर दिया है।
पढ़ें :- बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार और हॉलीवुड के एक्शन स्टार टॉम क्रूज के स्टंट्स लोगों के बीच बटोर रहीं हैं सुर्खियां , वायरल हो रही हैं तस्वीर, जाने पूरी बात
Read More at hindi.pardaphash.com