चंडीगढ़। आम आदमी पार्टी को पंजाब में बड़ा झटका लगा है। खरड़ की विधायक अनमोल गगन मान ने विधानसभा से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने सोशल मीडिया एक्स के जरिए इसकी जानकारी दी है। उन्होंने कहा, मेरा दिल भारी है लेकिन हमने राजनीति को छोड़ने का फैसला कर लिया है। विधायक पद से स्पीकर को दिया गया मेरा इस्तीफा स्वीकार किया जाए। मेरी शुभकामनाएं पार्टी के साथ हैं। मुझे उम्मीद है कि पंजाब सरकार जनता की उम्मीदों पर खरी उतरेगी।
पढ़ें :- पंजाब के साथ-साथ गुजरात में भी बनेगी AAP की सरकार, BJP के गढ़ में हमने प्रचंड बहुमत से जीत हासिल की: केजरीवाल
बता दें कि, अनमोल गगन ने 2020 में आम आदमी पार्टी ज्वॉइन की थी। उन्होंने 2022 के विधानसभा चुनाव में शिरोमणि अकाली दल के प्रत्यशी रणजीत सिंह गिल को हराया था। इसके साथ ही वो उनकी गिनती सबसे युवा नेताओं में होती थी। अनमोल गगन मान ने पार्टी का कैंपेन गीत भी तैयार किया था।
ਦਿਲ ਭਾਰੀ ਹੈ, ਪਰ ਮੈਂ ਸਿਆਸਤ ਛੱਡਣ ਦਾ ਫੈਸਲਾ ਲਿਆ ਹੈ।
ਮੇਰਾ MLA ਦੇ ਅਹੁਦੇ ਤੋਂ ਸਪੀਕਰ ਸਾਹਿਬ ਨੂੰ ਦਿੱਤਾ ਹੋਇਆ ਅਸਤੀਫਾ ਸਵੀਕਾਰ ਕੀਤਾ ਜਾਵੇ।
ਮੇਰੀਆਂ ਸ਼ੁਭਕਾਮਨਾਵਾਂ ਪਾਰਟੀ ਨਾਲ ਹਨ । ਮੈਨੂੰ ਓਮੀਦ ਹੈ, ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਲੋਕਾਂ ਦੀਆਂ ਉਮੀਦਾਂ ਤੇ ਖਰੀ ਉਤਰੇਗੀ |— Anmol Gagan Maan Sohi (@AnmolGaganMann) July 19, 2025
पढ़ें :- ‘मैं सिर्फ कार्यकर्ता के रूप में काम करूंगा, मुझे सभी पदों से मुक्त करें…’ AAP विधायक ने केजरीवाल को लिखा पत्र
बता दें कि, अनमोल गगन ने अपनी पढ़ाई चंडीगढ़ से की थी। उन्होंने मॉडलिंग और गायकि में अपना करियर बनाया। अनमोल गगन मान का जन्म 1990 में मानसा में हुआ था।
Read More at hindi.pardaphash.com