कौन हैं सीपी मोइद्दीन? जिन पर लगा देश के खिलाफ युद्ध छेड़ने का आरोप; NIA ने दायर की चार्जशीट

NIA Chargesheet Again CP Moideen: राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने CPI (माओवादी) के नेता CP मोईदीन के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की है। यह चार्जशीट हैदराबाद की अदालत में दाखिल की गई है। इसमें मोईदीन पर UAPA (गैरकानूनी गतिविधि रोकथाम अधिनियम), 1967 और भारतीय दंड संहिता (IPC) की संबंधित धाराओं के तहत आरोप लगाए गए हैं। मोईदीन पर देश में छेड़ने जैसा गंभीर आरोप भी लगा है। NIA की जांच में सामने आया कि मोईदीन WGSZC में खास भूमिका निभा रहे थे।

कौन हैं CP मोईदीन?

जानकारी के मुताबिक, मोईदीन वेस्टर्न घाट्स स्पेशल जोनल कमेटी (WGSZC) में सचिव पद पर काम रहे थे। उन्होंने यह पद सितंबर 2023 में संबाला था। उस समय संजय दीपक राव इस पर थे, जिनकी गिरफ्तारी के बाद मोईदीन को यह जिम्मेदारी मिली। बता दें कि मोईदीन वह PLGA दस्तों की देखभाल का काम करते थे। इसमें वह नए लोगों की भर्ती करने के काम से लेकर अपनी माओवादी विचारधारा को लोगों तक पहुंचाने की भी जिम्मेदारी निभा रहे थे। उन पर आरोप है कि केरल-कर्नाटक-तमिलनाडु बॉर्डर के इलाकों में सुरक्षा बलों पर हमला करने की योजनाएं वही बनाते थे।

—विज्ञापन—

आगे की खबर अपडेट की जा रही है…

Read More at hindi.news24online.com