LIVE Aaj Ki Taaza Khabar: नमस्कार, आज 18 जुलाई दिन शुक्रवार को खबरों की दुनिया में आपका स्वागत है। आज की बड़ी खबर की बात करें तो आज छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और उनके करीबियों के ठिकानों पर ED की रेड पड़ी है, जिसका कनेक्शन शराब घोटाले से बताया जा रहा है। दूसरी ओर, महाराष्ट्र विधानसभा में मारपीट का मामला गरमा गया है। NCP शरद गुट के विधायक जितेंद्र आव्हाड के कार्यकर्ता नितिन देशमुख को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।
अमरनाथ यात्रियों का 16 जत्था भी रवाना
उधर जम्मू कश्मीर के उधमपुर में आज सुबह अमरनाथ यात्रियों की कार को एक ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में 5 श्रद्धालु घायल हुए हैं, जो अस्पताल में उपचाराधीन हैं। अमरनाथ यात्रियों का 16वां जत्था भी आज 7908 श्रद्धालुओं के साथ यात्रा के लिए रवाना हुआ। वहीं, प्रधानमंत्री मोदी आज बिहार के दौरे पर मोतिहारी पहुंचे। उन्होंने मोतिहारी में रोड शो करके लोगों और भाजपा वर्करों का उत्साह बढ़ाया। उसके बाद जनसभा में चंपारण की धरती का महत्व लोगों को बताया। साथ ही पीएम मोदी ने 4 अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई।
देश और दुनियाभर की आज पूरे दिन की खबरों के लाइव अपडेट्स के लिए बने रहें News24 के साथ…
Read More at hindi.news24online.com