Kiara Advani और Sidharth Malhotra बनें मम्मी-पापा, कपल ने किया ‘बेबी गर्ल’ का वैलकम

Bollywood  Updates : बॉलीवुड स्टार कपल कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा ने अपने फ़र्स्ट चाइल्ड का वैल्कम किया है। कियारा और सिड अब बेबी गर्ल के पैरेंट्स बन गए हैं। ये खबर आते ही  फैंस उन्हे बधाई दें रहे हैं।बता दें  कियारा और सिद्धार्थ शादी के 2 साल बाद पैरेंट्स बनें हैं। कपल ने 28 फरवरी को फैंस के साथ प्रेग्नेंसी की न्यूज को शेयर किया था। इसके बाद से फैंस और सेलेब्स कपल को बधाइयां दे रहे थे।

पढ़ें :- नवाजुद्दीन सिद्दीकी की बेटी शोरा ने अपने एक्टिंग से जीता फैंस का दिल , ऑडिशन हुआ वायरल

फैंस दे रहे बधाई

एक रिपोर्ट के अनुसार कियारा ने मुंबई के रिलायंस हॉस्पिटल में बेटी को जन्म दिया है। इसके बाद अब वो पूरी तरह ठीक हैं। अब सोशल मीडिया पर इस खबर से उनके फैंस, फैमिली और इंडस्ट्री के फ्रेंड्स काफी खुश हैं। वो कपल को भर-भर कर बधाइयां दे रहे हैं।

कपल ने किया था रिविल

कपल ने फरवरी में फैंस के साथ प्रेग्नेंसी की गुड न्यूज को शेयर किया था। तभी से उनके फैंस में काफी ज्यादा एक्साइटमेंट दिखाई दे रही थी। कपल ने एक खूबसूरत से पोस्ट शेयर कर इसकी घोषणा की थी। इसमें दोनों के हाथ दिखाई दे रहे थे और उन्होंने हाथों में छोटे-छोटे मोजे पकड़े हुए थे। साथ ही कैप्शन में लिखा, ‘जल्द आ रहा है हमारी जिंदगी का सबसे बड़ा तोहफा।’

पढ़ें :- Bigg Boss 19 में तेलगु एक्टर की एंट्री , जानिए कौन है ये सितारा

दोनों की शादी कब हुई थी

पढ़ें :- Kartik Aaryan फिल्म ‘तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी’ में इस सुपरस्टार की एंट्री, एक्टर ने शेयर किया वीडियो

कियारा और सिद्धार्थ की शादी साल 7 फरवरी 2023 में हुई थी। राजस्थान के जैसलमेर में कपल ने अपने परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में शादी की थी। वहीं बता दें दोनों की पहली मुलाकात ‘शेरशाह’ मूवी के सेट पर हुई थी। इसी मूवी में उनकी दोस्ती हुई और ये दोस्ती प्यार में बदल गई और इसके बाद दोनों शादी के बंधन में बंध गए।

Read More at hindi.pardaphash.com