Samsung Galaxy AI will free till 2025 to support 40 crore devices end of the year

Samsung अपनी एआई टेक्नोलॉजी को आगे बढ़ाने पर काम कर रहा है। 9 जुलाई को अपने Galaxy Unpacked इवेंट में कंपनी ने साल के आखिर तक 40 करोड़ डिवाइस तक Galaxy AI पहुंचाने का प्लान बनाया है जो कि 2024 के मुकाबले में दोगुना है। कंपनी का लक्ष्य फोन, टैबलेट, वियरेबल्स, फोल्डेबल्स और XR हेडसेट्स पर ज्यादा स्मार्ट और सहज अनुभव प्रदान करना है। यहां हम आपको Samsung  के प्लान के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।
 

Latest and Breaking News on NDTV

ये डिवाइस हैं Galaxy AI से लैस

ईटी न्यूज के अनुसार, कंपनी इवेंट के बाद एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में Samsung MX के प्रेसिडेंट टीएम रोह ने इस रोलआउट की पुष्टि की। बताया कि जनवरी 2024 में Galaxy S24 सीरीज में इसकी शुरुआत के बाद से Galaxy AI को बड़े स्तर पर अपनाया गया है। तब से AI सूट Galaxy Z Fold6, Galaxy Z Flip6, Galaxy S24 FE, Tab S10 सीरीज, Galaxy S25 सीरीज और Galaxy Z Fold7, Galaxy Flip7 तक पहुंच चुका है।
 

Latest and Breaking News on NDTV

आगामी डिवाइसेज में मिलेगी सुविधा

Galaxy Tab S11 और S25 FE दोनों इस साल के आखिर में पेश किए जाने की उम्मीद है, जिनमें भी AI का विस्तार मिलेगा। यहां तक ​​कि Galaxy A35, A36, A55 और A56 जैसे मिड रेंज स्मार्टफोन में भी ऑसम इंटेलिजेंस मिल रहा है जो गैलेक्सी AI का एक छोटा वर्जन है जो अभी भी रियल टाइम ट्रांसलेशन जैसे फीचर्स प्रदान करता है।

आपको बता दें कि सैमसंग के ट्राई-फोल्ड फोन Galaxy G Fold और सैमसंग के आगामी XR डिवाइस के साल के आखिर तक लॉन्च होने की पुष्टि हुई है, दोनों ही गैलेक्सी एआई कैपेसिटी से लैस हैं। Samsung  ने 2025 के आखिर तक सभी AI फीचर्स को फ्री रखने के अपने प्लान की भी पुष्टि की। हालांकि, इसका मतलब यह हो सकता है कि उसके बाद कुछ एडवांस टूल पर चार्ज लगाया जा सकता है, जिसकी शुरुआत Galaxy S26 सीरीज होने की संभावना है।
 

Latest and Breaking News on NDTV

Galaxy AI के लेटेस्ट फीचर्स

One UI 8 और Android 16 पर चलने वाले Galaxy AI के लेटेस्ट वर्जन में सेल्फी स्टूडियो, इंटरप्रेटर मोड और स्मार्ट मल्टीटास्किंग जैसे टूल शामिल हैं। इन सभी को डेली टास्क को आसान और ज्यादा सरल बनाने के लिए डिजाइन किया गया है। Samsung का साल के आखिर तक 40 करोड़ AI बेस्ड डिवाइस तक पहुंचने का प्रयास मोबाइल टेक्नोलॉजी के भविष्य में बड़े बदलाव को दर्शाता है। गैलेक्सी एआई आपके साथ होगा, चाहे आप फोल्डेबल, टैबलेट या फिर कोई वियरेबल डिवाइस खरीद रहे हों।

Samsung Galaxy AI कितने डिवाइस में सपोर्ट करेगा?

Samsung Galaxy AI साल के आखिर तक 40 करोड़ डिवाइस का सपोर्ट करेगा।

Samsung Galaxy AI कब पेश हुआ था?

Samsung Galaxy AI को जनवरी 2024 में Galaxy S24 सीरीज में पेश किया गया था।

Samsung Galaxy AI किन डिवाइस में सपोर्ट करता है?

Samsung Galaxy AI सूट Galaxy Z Fold6, Galaxy Z Flip6, Galaxy S24 FE, Tab S10 सीरीज, Galaxy S25 सीरीज और Galaxy Z Fold7, Galaxy Flip7 तक पहुंच चुका है।

Samsung Galaxy AI के आगामी डिवाइस कौन से हैं?

Samsung ट्राई-फोल्ड फोन Galaxy G Fold और आगामी XR डिवाइस को साल के आखिर तक लॉन्च करेगा।

Read More at hindi.gadgets360.com