पटना। इंडिया गठबंधन के नेता बुधवार मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण के विरोध में प्रदर्शन किया। इसमें कांग्रेस सांसद और नेता विपक्ष राहुल गांधी, राजद नेता तेजस्वी यादव समेत अन्य लोग शामिल हुए। इंडिया गठबंधन के नेता एक मंच पर सवार होकर विरोध प्रदर्शन कर रहे थे। इस दौरान एक वीडिया सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है, जिसमें दिख रहा है कि, सांसद पप्पू यादव को इंडिया गठबंधन के नेताओं के वाहन पर नहीं चढ़ने दिया गया। इसके साथ ही कन्हैया कुमार को भी गाड़ी पर चढ़ने नहीं दिया गया। अब इसको लेकर लोग इंडिया गठबंधन के नेताओं पर हमला बोल रहे हैं।
पढ़ें :- ‘INDI ठगबंधन’ की बिहार बंद की घोषणा से साफ है विपक्ष की बौखलाहट चरम पर…केशव प्रसाद मौर्य ने साधा निशाना
दरअसल, वायरल हो रहे वीडियो में दिख रहा है कि, कई समर्थक गाड़ी पर चढ़ रहे हैं। इस दौरान उन्हें गाड़ी पर चढ़ने भी दिया जा रहा है लेकिन जैसे ही पप्पू यादव राहुल गांधी की गाड़ी पर चढ़ने की कोशिश करते है तो सुरक्षाबलों ने उन्हें रोक दिया। हालांकि एक गार्ड पप्पू यादव को चढ़ाने की कोशश कर रहा था लेकिन दूसरे गार्ड ने उनको वाहन पर नहीं चढ़ने दिया। इस दौरान वह गिरने से भी बाल-बाल बचे।
वीडियो में साफ़-साफ़ दिख रहा है —
पप्पू यादव को धक्के मारकर राहुल गांधी की वैन पर चढ़ने से रोका गया…ये सिर्फ़ एक नेता की नहीं, पूरे बिहार और यादव समाज की बेइज्जती है।
बाक़ी सबको धक्के और दर्शन —
वही पुरानी कांग्रेस, वही पुराना व्यवहार! @pappuyadavjapl pic.twitter.com/WiiD3MVZErपढ़ें :- Bihar Election 2025 : राहुल गांधी का चुनाव आयोग पर सीधा अटैक, बोले- महाराष्ट्र की तरह बिहार में हमारे वोटरों की कर रहा है चोरी
— Sunil Yadav (@SunilYadavBJP) July 9, 2025
बता दें कि, पटना में आयकर गोलंबर से शुरू हुए विरोध मार्च के दौरान राहुल अन्य नेताओं के साथ एक वाहन पर सवार हुए थे। बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के विरोध में महागठबंधन ने बिहार बंद बुलाया था। इंडिया गठबंधन के नेताओं के सड़क पर उतरने के कारण यातायात भी बाधि रहा।
Read More at hindi.pardaphash.com