Samsung Galaxy Z Flip 7 FE Launched price features specifications camera ram more

Samsung Galaxy Z Flip 7 FE को Galaxy Unpacked 2025 event में पेश कर दिया गया है। फोन को Exynos 2400 चिपसेट के साथ पेश किया गया है। Galaxy Z Flip 7 FE में 3.4 इंच सुपर एमोलेड कवर स्क्रीन के साथ ड्यूल रियर कैमरा है। इसके अलावा यह फोन गैलेक्सी एआई फीचर्स को भी सपोर्ट करता है। फोन को डस्ट और पानी से बचाने के लिए कंपनी ने इसको IP48 रेटिड के तहत बिल्ड किया है।  

Samsung Galaxy Z Flip 7 FE Price

Samsung Galaxy Z Flip 7 FE को किस कीमत में लॉन्च किया गया है। हम जल्द ही इसके बारे में खुलासा करेंगे। स्मार्टफोन को ब्लैक और वाइट दो कलर ऑप्शन के साथ पेश किया गया है। 

Samsung Galaxy Z Flip 7 FE Features, Specifications

Samsung Galaxy Z Flip 7 FE में 6.7 इंच डायनामिक एमोलेड 2X मेन स्क्रीन दी गई है। फोन में 3.4इंच सुपर मोलोड कवर डिस्प्ले है। फोन को Exynos 2400  चिपसेट के साथ पेश किया गया है। फोन को 8जीबी पैम और 256जीबी स्टोरेज के साथ पेश किया गया है।    

Samsung Galaxy Z Flip 7 FE में 50 मेगापिक्सल का वाइड एंगल कैमरा है, जो 2x ऑप्टिकल जूम और 12 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड कैमरा लेंस के साथ आता है। फोन में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 10 मेगापिक्सल का कैमरा है।  

 

Read More at hindi.gadgets360.com