नई दिल्ली। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता (CM Rekha Gupta) के बंगले के रेनोवेशन के लिए निकला टेंडर रद्द हो गया है। इसको लेकर पीडब्ल्यूडी की तरफ से पत्र जारी किया गया है और टेंडर को रद्द करने के पीछे प्रशासनिक कारणों का हवाला दिया गया है। दरअसल, सीएम के बंगले के रेनोवेशन का टेंडर जारी के बाद बाद से विपक्षी दल के नेताओं की तरफ से लगातार भाजपा पर हमले किए जा रहे थे। आम आदमी पार्टी ने सीएम के बंगले को ‘माया महल’ नाम दे दिया था। वहीं, अब इस टेंडर को रद्द कर दिया गया है।
पढ़ें :- पुलिस ने नहीं सुनी बात तो CM रेखा गुप्ता को दी जान से मारने की धमकी! आरोपी श्लोक तिवारी गिरफ्तार
बंगले की सजावट और साज सज्जा के लिए इस टेंडर के तहत 60 लाख रुपयों को इस तरह खर्च किया जाना था। इसमें दो टन के 24 एसी, 5 बड़े एचडी टीवी, 6 गीजर और झूमर समेत तमाम तरह की लाइटें लगाई जानी थीं। इस रेनोवेशन में बड़ी मात्रा में इलेक्ट्रिकल वायरिंग समेत तमाम तरह के बिजली से संबंधित काम होने थे। इसका कुल खर्च 5940170 रुपये होना था, जिसे प्रशासनिक कारणों का हवाला देते हुए रद्द कर दिया गया है।
जानकारी के मुताबिक, रेखा गुप्ता को दो बंगले आवंटित हुए थे। इनमें से पीडब्ल्यूडी ने बंगला नंबर-1 के लिए रेनोवेशन का टेंडर जारी किया था। यहां मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता खुद रहेंगी। वहीं, उनका दूसरा बंगला, बंगला नंबर-2 फिलहाल कैंप ऑफिस के तौर पर इस्तेमाल किया जाएगा।
पढ़ें :- PWD के मुख्य अभियन्ता रामनाथ सिंह पर भ्रष्टाचार के आरोप, राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख और BJP MLA ने की शिकायत
Read More at hindi.pardaphash.com