Samsung Galaxy Z Fold 7 Launch today How to watch Galaxy Unpacked Event 2025 Livestreaming Know Everything

Samsung आज यानी कि 9 जुलाई, 2025 को Samsung Galaxy Unpacked इवेंट आयोजित करने वाला है। यह इवेंट ब्रुकलिन, न्यूयॉर्क में हो रहा है। Samsung के इवेंट में तीन नए डिवाइस पेश होने की उम्मीद है, जिसमें Samsung Galaxy Z Flip 7, Galaxy Z Fold 7 और Galaxy Watch 8 शामिल हैं। यह भी कहा जा रहा है कि कंपनी इसी इवेंट में Galaxy Z Flip FE भी लॉन्च करेगी। इसके अलावा Galaxy G Fold की झलक भी देखने को मिल सकती है। आइए Samsung के आगामी स्मार्टफोन के बारे में विस्तार से जानते हैं। 

Samsung Galaxy Z Fold 7 लॉन्च इवेंट कहां देखें लाइव

Samsung Galaxy अनपैक्ड इवेंट 9 जुलाई, 2025 को सुबह 10:00 बजे ET पर (शाम 7:30 बजे IST में) शुरू होगा। इच्छुक यूजर्स Samsung की ऑफिशियल वेबसाइट या उसके यूट्यूब चैनल के जरिए लाइव स्ट्रीम देख सकते हैं। इसके अलावा सैमसंग न्यूज़रूम इंडिया के जरिए भी लाइव इवेंट देखा जा सकता है।

Samsung Galaxy Unpacked Event में क्या हो सकता है पेश

Samsung Galaxy Unpacked इवेंट में दो नए स्मार्टफोन जैसे कि Galaxy Z Fold 7 और Galaxy Z Flip 7 पेश होंगे। Galaxy Z Fold 7 में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 एलीट प्रोसेसर के साथ हाई कैपेसिटी रैम और स्टोरेज होगी। ऐसा बताया जा रहा है कि यह स्मार्टफोन सैमसंग का अब तक का सबसे स्लिम फोल्डेबल होगा। भारतीय बाजार में Galaxy Z Fold 7 की कीमत करीब 1,69,990 रुपये होगी।

Samsung Galaxy Z Flip 7 में Exynos 2500 प्रोसेसर दिया जाएगा। डिस्प्ले साइज में बदलाव के साथ स्मार्टफोन में बेहतर फ्रेम होगा। इसमें 4.1 इंच की एक्सटरनल डिस्प्ले और 6.9 इंच की इनर डिस्प्ले होगी, जिसका 120Hz रिफ्रेश रेट और 2600 निट्स पीक ब्राइटनेस होगी। इसमें जेनेरिक चार्जिंग सपोर्ट के साथ 4300mAh की बैटरी मिल सकती है।

Samsung Galaxy Unpacked इवेंट में क्या होगा पेश?

Samsung Galaxy Unpacked इवेंट में Samsung Galaxy Z Flip 7, Galaxy Z Fold 7 और Galaxy Watch 8 पेश होगा।

Samsung Galaxy Unpacked इवेंट कब होगा?

Samsung आज यानी कि 9 जुलाई, 2025 को Samsung Galaxy Unpacked इवेंट आयोजित करने वाला है।

Samsung Galaxy अनपैक्ड इवेंट कब होगा शुरू?

Samsung Galaxy अनपैक्ड इवेंट 9 जुलाई, 2025 को शाम 7:30 बजे IST पर शुरू होगा।

Samsung Galaxy अनपैक्ड इवेंट कहां देखें लाइव?

Samsung की ऑफिशियल वेबसाइट या उसके यूट्यूब चैनल के जरिए लाइव स्ट्रीम देख सकते हैं।

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Read More at hindi.gadgets360.com